मैक्लुस्कीगंज 15 फरवरी 2024 लपरा पंचायत के नवाडीह मोनाटोला में ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान रॉकी पाहन की अध्यक्षता में की गई. बैठक में उपस्थित भाजपा नेता दिनेश गुप्ता व रैविमो नावाडीह अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा ने संयुक्त रूप से बताया कि अबुआ आवास योजना की सूची में गांव के लोगों का नाम नहीं है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त किया है. साथ ही कहा गया कि पंचायत क्षेत्र में अबुवा आवास योजना हो या मनरेगा के तहत कोई भी योजना के लिए स्थल चयन प्रक्रिया का भी विरोध प्रकट कर जांच की मांग किया गया. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गांव के कई जरूरतमन्दों को अबुवा आवास योजना की सूची में नाम शामिल नहीं है. जांच की मांग किया गया है. बैठक में पुतुल देवी, तारा देवी, भरत गंझू, बिनोद मुंडा, आकाश मुंडा, दिलीप यादव, अनिता देवी, रीमा देवी, एतवरिया देवी, उर्मिला देवी, देव मुण्डा, रामबिलास मुंडा, नरेश गंझू सहित अन्य शामिल है.
मैक्लुस्कीगंज 15 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - अभियान में प्रभारी रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य. भाजपा के राष्ट्रीयव्यापी गांव चले अभियान की शुरूआत बूथ नम्बर 1(एक ) से किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवासी के रूप में भाजपा नेता रमेश विश्वकर्मा उपस्थित थे. गांव चले अभियान के तहत उक्त बूथ के पोषक क्षेत्र के घरों में गये, प्रभारी रमेश विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से मिलकर भाजपा द्वारा किये गए व चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार किया. पिछले 10 वर्षो में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला. अभियान के दौरान इन सब बातो को साझा कर ग्रामीणों को बताया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा खलारी मंडल संयोजक रामसूरत यादव, बूथ अध्यक्ष काली उरांव, उमेश उरांव, श्यामलाल उरांव, खुदिया उरांव, बासुदेव उरांव, पार्वती देवी, अनिता देवी, अनिल साव, मिथुन उरांव, हरेंद्र उरांव अन्य शामिल थे.
रांची/बुढ़मू : चान्हो के संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाघवार एकेडमी के बच्चे हुए सम्मानित।
चान्हो/सिलगाई स्थित ऐतिहासिक जतरा मेला को सफल बनाने के लिए चान्हो प्रखंड के चान्हो ब्लॉक मे माननीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।। ताकि ऐतिहासिक जतरा मे किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न हो पाये और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मौक़े पर पार्टी के कई नेता,कार्यकर्ता एवं मुखिया उपस्थित रहे।
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में राजद के पूर्व सांसद घूरन राम सहित राजद,झामुमो,कांग्रेस छोड़ कई लोग भाजपा में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय भी मौजूद थे. पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है. पार्टी की सेवा करना उनका लक्ष्य है.
रांची/ बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगांव के पास एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन पलटने से वहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लपरा में मित्रों के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा. नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं. साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में एक बैठक के दौरान लपरा पंचायत के बूथ नम्बर एक के मित्रों के बीच आयोजित एक बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी. की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं. और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,
किसानों के उपर केन्द्र सरकार द्वारा लाठी चार्ज समेत आंसू गैस,वाटर कैनन व किल-कांटों का प्रयोग करना निंदनीय: शेख वकील अहमद झारखण्ड जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शेख वकील अहमद ने बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार द्वारा पंजाब व हरियाणा के दिल्ली से सटे बोर्डर के विभिन्न इलाकों में किसान आन्दोलनकारियों पर लाठी/गोली चार्ज समेत ड्रोन से आंसू गैस के हमले,वाटर कैनन व किल-कांटों का प्रयोग कर युद्ध जैसे हालात पैदा करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि देश के अन्नदाता किसान कोई आतंकवादी समूह नहीं हैं,जिन पर साज़िश के तहत हमला किया जा रहा है और इन्टरनेट सेवा बंद किया गया है जारी बयान में उन्होंने कहा है कि एक तरफ मोदी सरकार देश के महान कृषि वैज्ञानिक डा० एम०एस० स्वामीनाथन व किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरणसिंह जी को भारत रत्न पुरस्कार से नवाजती है,वहीं दूसरी तरफ स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को दरकिनार कर किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से भागती रही है। मोदी सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के खोखले दावे का पोल खोलने वाले किसानों पर बर्बर व जानलेवा हमला लोकतंत्र की जघन्यतम हत्या है,जिसका बदला आनेवाले लोकसभा चुनाव में किसान,जवान व पहलवान लेकर रहेगा। झारखण्ड जनशक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शेख वकील अहमद ने कहा है कि मोदी सरकार को यह याद रखना चाहिए कि यह वही किसान हैं,जिनकी वजह से उन्हें तीनों कृषि काला कानून वापस लेना पड़ा था। लखीमपुर खीरी समेत पूरे किसान आंदोलन में में मारे गए किसानों के मुआवजा समेत मुकदमें उठाने की बात से आजतक मुकरने वाली कारपोरेट परस्त मोदी सरकार ने उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का कार्य किया है।भीषण कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की नित्यप्रति आत्महत्या की खबरों के बावजूद पीएम मोदीजी की ह्रदयहीनता व संवेदनहीनता की वजह से आज देश का अन्नदाता मरने-मारने पर उतारू हो गया है,जो चिंतनीय है। किसानों के आगामी 16 फरवरी के प्रस्तावित "भारत बन्द" का नैतिक समर्थन करते हुए कहा कि झारखण्ड के किसानों को भी मोदी सरकार के विरुद्ध भारत बन्द में समर्थन करना चाहिए ....शेख वकील अहमद... अध्यक्ष झारखंड जनशक्ति मोर्चा
मैक्लुस्कीगंज 15 फरवरी 2024 फ़ोटो 2 - छाया कोहरा. मैक्लुस्कीगंज में बारिश के बाद बढ़ी ठंड फिर छाया कोहरा. लागातार तापमान में गिरावट हो रही थी. पिछले दो दिनों से कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड तो महसूस किया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेसि के आसपास रहा. गुरुवार को पूरे दिन बादल व कोहरा छाये रहने से मौसम में ठंढक थी, लगभग 9 बजे कोहरा से निजात मिला. विजिबिलिटी 20 मीटर के लगभग रही. इस दौरान मैक्लुस्कीगंज चामा बालूमाथ मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही, हेड लाइट जला कर चलना पड़ा. बढ़ती ठंड से विद्यालय जाने वाले बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ा.
मैकलुस्कीगंज 15 फरवरी 2024 फोटो 1 मूर्ति विसर्जन करते। मैकलुस्कीगंज एवं आस पास के लपरा, नावाडीह, हेसालौंग सहित अन्य क्षेत्रों में बाजे गाजे व अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जूलूस नगर भ्रमण करते हुए आस पास के तालाबों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतीमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जूलूस में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पुजा पंडालों के लोग शामिल हुए
