रांची/बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में विद्यादायिनी माँ सरस्वती की पूजा संपन्न हो गया। इस अवसर पर बुढ़मू प्रखंड में मां सरस्वती की स्थापित प्रतिमा का विसर्जन लोगों ने गाजे बाजे के साथ व रंग वीर गुलाल एक दूसरे को लगाते हुए और गुलाल उड़ाते हुए लोगों ने तालाबों में विधिवत रूप से नाम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस साल पूजा का मुख्य आकर्षण बुढ़मू , ठाकुरगांव,उमेडंडा रहा। यहां विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाकर माँ सरस्वती की पूजा की गई। साथ ही विद्युत सज्जा भी काफी मनमोहक किया गया। यहां मुख्य रूप से, सीएसी क्लब बुढ़मू के अलावे श्री वीणा संघ,विष्णु चौक,शारदा संघ निराला चौक,न्यू स्टार क्लब, बैंकमोड़,ब्लू डायमंड क्लब बाजारटांड़,न्यू इलेवन क्लब मंडाटांड़,किशोर संघ मिलन चौक,विवेकानंद युवा क्लब,चापाटोली,युवा क्लब हिसरी, मुरुपीरी, मुरगी समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडाल बनाकर माँ शारदे की पूजा अर्चना की गई। साथ ही क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में भी सरस्वती पूजा की गई। बताते चलें कि बुढ़मू,ठाकुरगांव में आयोजित सरस्वती पूजा को देखने काफी दूर दराज से भी श्रद्धालु आते हैं। यहां रामगढ़, लातेहार, चतरा, मांडर, चान्हो, खलारी समेत अन्य जगहों से श्रद्धालु यहां के पांडालों व विद्युत सज्जा को देखने आते है। सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था की कमान बुढ़मू मे थाना प्रभारी बुढ़मू रामजी कुमार, एवं ठाकुर गांव मे थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार संभाले हुए थे। समाचार लिखे जाने तक प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

बुढ़मू : बुढ़मू बीडीओ धीरज कुमार व सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को प्रखंड के रामटहल चौधरी उच्च विद्यालय तुरमुली में चल रहे मैट्रीक परीक्षा का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों ने केंद्र में सभी कमरों की विस्तृत जांच किया। साथ ही केंद्राधीक्षक व वीक्षकों से सख्ती से कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित कराने का निर्देश भी दिया। मौके पर सीओ ने कहा कि जो भी छात्र कदाचार करते पकड़े जाएंगे तो उनके विरुद्ध कारवाई भी किया जाएगा। विदित हो कि उक्त परीक्षा केंद्र में अनियमितता की सूचना भी अधिकारियों को मिली थी।

19वी राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स में पहले दिन रांची ज़िला के रिशु राज ने बालक 14 वर्ष में जीता कांस्य पदक ================== *इस प्रतियोगिता में देश भर से कुल 616 जिलों के एथलीट भाग ले रहें हैं।* ================== *बालक अंडर 14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप बी. में देश भर से 301 प्रतिभागी ले कर रहे थे शिरकत* ================== भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम गुजरात एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविधालय में आयोजित 19वी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड , रांची जिला के रिशु राज ने बालक अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में 2668 अंकों के साथ ट्राईथलोंन ग्रुप बी. का कांस्य पदक जीता। वही तमिलनाडु , चेन्नई के अभिनंत एवम उत्तर प्रदेश आगरा के ध्रुव गुर्जर क्रमश: प्रथम एवम दूसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,अध्यक्ष सी.डी.सिंह सचिव एस.के.पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष उदय सिंह मुन्ना,कोषाध्यक्ष आशीष झा, कोच बिनोद कुमार सिंह,आलोक,सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह,बरूण कुमार,किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी,रविंद्र मुर्मू,बंधन टोप्पो, रांची ज़िला के अध्यक्ष मुनचुन राय, सचिव प्रभाकर वर्मा,सिकंदर महतो, सरोज कुमार,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह,, सिकन्दर महतो,अरविंद कुमार,अशोक कुमार , विनीत मधुकर,कोच योगेश यादव, कोच आशू भटिया, शैलेश शर्मा, अनवर हुसैन, एडलीन केरकेट्टा,प्रभात रंजन तिवारी,शशांक भूषण सिंह राँची ज़िला के टीम मैनेजर राघवेंद्र, कोच नरेश कुजूर, प्रेम महतो समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी ।

चम्पाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को उपेक्षित रखे जाने से भारी रोष व्याप्त है. मंत्री मंडल विस्तार में मंत्रियों की सूची में नाम आने के बावजूद अचानक शपथ नही दिलाये जाने को लेकर जताई नाराजगी, ......, *मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने की स्थिति में बड़ा कदम उठाने की कही है बात*

मैक्लुस्कीगंज 16 फरवरी 2024 फोटो 1 - प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु. लपरा विकास नगर. बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूम धाम से किया गया. शुक्रवार को नावाडीह, हेसालोंग, लपरा अन्य जगहों पर गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस पंडाल से शुरू हुआ जो निकटतम सरोवर तक गया. जुलूस में युवाओं को फिल्मी नागपुरी धुनों पर नाचते देखा गया. सरोवर तट पर वीणा पानी मां शारदे की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोचारण कर पूजा आरती कर विसर्जन किया गया. कई जगहों पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. इससे पूर्व बुधवार व गुरुवार को मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के लपरा, नावाडीह, हेसालौंग सहित जगहों पर विद्यादायिनी मां शारदे की पूजा प्रतिमा स्थापित कर किया गया. पूजा को लेकर विद्यार्थी एवं श्रद्धालुओं का विद्यालय एवं पूजा पंडालों में भीड़ देखा गया.

मैक्लुस्कीगंज 16 फरवरी 2024 फोटो 2 - छाया घना कोहरा. अस्त व्यस्त आम जनजीवन. मैक्लुस्कीगंज में दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, बढ़ी ठंड. शुक्रवार प्रातः 5 बजे से मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावडीह, हेसालौंग, लपरा, मायापुर, चीनाटांड़, जोभिया, दुल्ली सहित अन्य जगहों पर कोहरे के प्रकोप रहा. घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही. कोहरे के कारण ट्रेनों की भी रफ्तार धीमी रही. विद्यार्थियों को भी समय पर विद्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान दस डिग्री के आसपास रहा. घना कोहरा से विजिबिलिटी भी 15 मीटर के लगभग रहा. दिन के लगभग 10 बजे खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली. दिन भर मौसम खुशनुमा रहा.

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के खखरा पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल पाहन (55) वर्ष का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक विगत एक महीने से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन पर झामुमो के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम,प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहु, शमीम बड़ेहार,कुदरत अंसारी,फलिंद्र मुंडा,मुखिया दशरथ उरांव, कुशेन्द्र पाहन आदि ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला से राजकुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि घरेलु हिंसा हमेशा जानबूझ कर की जाती है। अपराधी को पता होता है कि सामने वाले व्यक्ति पर उसकी सत्ता चल रही है ।कारण चाहे जो भी हो हिंसा असहनीय है। किसी को डरा धमका कर मज़बूर करना सही बात नहीं है।घरेलू हिंसा एक महिला का व्यक्तिगत मामला है के साथ ही सामाजिक विकास को भी प्रभावित करता है । किसी भी महिला को सिर्फ एक इंसान होने के नाते गरिमा का जन्मजात अधिकार है। अगर किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जाता है तो सभी को भी उसके खिलाफ आवाज़ उठाने का हक़ है। घरेलु हिंसा किसी एक महिला या पुरूष की समस्या नहीं है ,यह समस्या पूरे परिवार को प्रभावित करती है। इसीलिए इस समस्या के खिलाफ आवाज़ उठाना ज़रूरी है। देश में कई कानून है पर कोई ठोस कानून नहीं है। एक कानून है जिसमे दहेज़ को लेकर पत्नी के साथ की गई ताड़ना पर कार्यवाही होती है

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

घरेलू हिंसा सभ्य समाज का एक कड़वा सच है।आज भले ही महिला आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े कुछ भी हो जबकि वास्तविकता में महिलाओं पर होने वाली घरेलु हिंसा की संख्या कई गुना अधिक है। अगर कुछ महिलाएँ आवाज़़ उठाती भी हैं तो कई बार पुलिस ऐसे मामलों को पंजीकृत करने में टालमटोल करती है क्योंकि पुलिस को भी लगता है कि पति द्वारा कभी गुस्से में पत्नी की पिटाई कर देना या पिता और भाई द्वारा घर की महिलाओं को नियंत्रित करना एक सामान्य सी बात है। और घर टूटने की वजह से और समाज के डर से बहुत सारी महिलाएं घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज नहीं करतीं। उन्हें ऐसा करने के लिए जो सपोर्ट सिस्टम चाहिए वह हमारी सरकार और हमारी न्याय व्यवस्था अभी तक बना नहीं पाई है।बाकि वो बात अलग है कि हम महिलाओं को पूजते ही आए है और उन्हें महान बनाने का पाठ दूसरों को सुनाते आ रहे है। आप हमें बताएं कि *-----महिलाओं के साथ वाली घरेलू हिंसा का मूल कारण क्या है ? *-----घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें अपने स्तर पर क्या करना चाहिए? *-----और आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा होती देखी तो क्या किया?