नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो वेदमे फिल्मेर के साथ जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल रांची ,अरगोड़ा ,झारखण्ड होगा।न्यूनतम 10वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति जिनके पास कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 8,000 से 15,000 रूपए वेतन दिया जाएगा।इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 7909016403. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

रांची/बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने चकमे मोड़ मे हुई फायरिंग मामले में 3 लोगों को टीएसपीसी उग्रवादियों के धाराओं मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ,वहीं 6 लोगों की तलाश मे बुढ़मू पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताते चले की गिरफ्तार लोगों में तीन लोग शामिल है, जिनके पास से एक बाईक बरामद किया गया, साथ ही घटना के दौरान पहना हुआ टीशर्ट भी बरामद किया गया, वही पुलिस ने सब्जोनल कमांडर सहित अन्य की तलाश कर रही है. पुलिस गिरफ्त मे आये बहुरा गंझु से अपने स्वीकारोक्ति बयान मे बताया है की गोली चलाने मे वह शामिल था. हलांकि पुलिस ने कोई भी हथियार बरामद नहीं किया है. हथियार बरामदगी व अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबीस बनाये हुए है। बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने कहा है की जल्द से जल्द सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. क्या था मामला : बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे मोड़ के पास तीन बाईक सवारों ने हवाई फायरिंग करते हुए दो व्यक्तियों को बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया था,घटना 17 फरवरी शनिवार दोपहर में बुढ़मू राय रोड में बुढ़मू के पास स्थित पेट्रोल पंप में तीन बाईक में सवार होकर 9 अपराधीयों द्वारा पेट्रोल पंप से फूल टंकी पेट्रोल लिया था,पैसा मांगने पर हथियार का भय दिखाकर बगैर पैसा दिये साप्ताहिक बाजार बुढ़मू की ओर चले गये थे, वहां टमाटर बिक्री कर रहे एक किसान के साथ भी मारपीट किया था। इसके बाद चकमे की ओर जाने लगे, इसी दौरान बाईक से मांडर से कोठा अपनी बहन के देवर के साथ बहन के घर जा रही एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे थे,इसे देखकर बाईक सवार ने चकमे मोड़ के पास बाईक को रोक दिया था। और 9 अपराधी चकमे मोड़ के पास बाईक से उतरे और बाईक सवार कोठा निवासी विकास लोहरा के सिर पर पिस्टल के बट से मार दिया था,घटना देखकर आस पास के लोग वहां जुटने लगे थे,लोगों को जुटता देखकर एक अपराधी ने हवाई फायरिंग की और वहां से फरार हो गये। इस दौरान बीचबचाव करने वाले एक व्यक्ति के सिर में भी चोट लगी थी। सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी रामजी कुमार ने सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की शिनाख्त कर इनकी गिरफ्तारी की। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पुलिस को दी थी चुनौती : टीएसपीसी उग्रवादियों ने सारेशाम गोलिबारी कर पुलिस के लिए चुनौती दे दी थी. लगातार हुए फायरिंग की घटना से क्षेत्र मे दहशत व्याप्त हो गया था, इस दौरान रामजी कुमार ने बुढ़मू के नए - नए थाना प्रभारी के रूप मे अपना योगदान दिया था, आते ही इस प्रकार की घटना ने उनकी नींद उड़ा दी थी, लेकिन उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए मामले का उद्दभेदन करते हुए गिरफ्तार करने मे सफलता पायी. हलाकि उनके लिए यह चुनौती पूर्ण था।

1st SARLA BIRLA MEMORIAL FOOTBALL CHAMPIONSHIP 2023-24 प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज दो मैच खेले गए, पहला मैच ग्रीन आर्मी चान्हो और बिरसा चौक फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैच के पहले हाफ मैं कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी दूसरे हाफ में बिरसा चौक के राजेश ने 49 मिनट में शानदार गोलकर बिरसा चौक को 1-0की बढ़त दिला दिया , तथा राजेश ने फिर एकल प्रयास से 65वें मिनट में एक और शानदार गोल कर अपने टीम को 2-0 से आगे कर दिया जो कि अंत में निर्णायक साबित हुआ । इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज फर्नीचर टाटीसिलवे के मालिक अशरफ खान के द्वारा दिया गया। दूसरा मैच जेआरएस नामकुम और सनराइज फुटबॉल क्लब दलादिल्ली के बीच खेला गया । यह मैच शुरू से अंत तक रोमांच से भरा रहा मैच के पहले हाफ में दलादिल्ली फुटबॉल क्लब को एक पेनाल्टी मिला लेकिन वह उसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे इसके अलावा भी इन्हें कई मौके मिले लेकिन गोल करने में असमर्थ रहे मैच के 62वें मिनट में जेआरएस नामकुम के शशि को एक मौका मिला जिसे उन्होंने गोल तब्दील कर अपने टीम को 1-0 से आगे कर दिया जो कि अंत में निर्णायक साबित हुआ इस मैच के मैन ऑफ द मैच शशि रहे जिन्हें पूर्व जिला परिषद श्रीमती फूल कुमारी देवी ने पुरस्कृत किया। इस टूर्नामेंट के प्रायोजक हैं सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची।

Transcript Unavailable.

चतरा को झारखण्ड या छोटा नागपुर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। 1857 के विद्रोह के दौरान छोटानागपुर में विद्रोहियों और ब्रिटिशों के बीच लड़ा जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई ‘चतरा की लड़ाई’ थी। चतरा झारखंड राज्य की राजधानी से रांची जिले से करीब 124 किलोमीटर दूर है। चतरा में आप सड़क माध्यम के द्वारा पहुंच सकते है। और क्या क्या घूमने लायक है चतरा ज़िले में , ये जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मजदूर भट्ठे के किनारे सोए थे इसी दौरान हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और पांच राउंड फायरिंग की अपराधियों ने कुछ कर्मियों की पिटाई भी की इसके बाद घटनास्थल से ही अपराधियों ने भट्ठा संचालक को व्हाट्सएप पर कॉल कर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी इसके बाद अपराधी वहां से चले गए अपराधियों के जाने के बाद कर्मियों ने घटना की जानकारी भट्ठे संचालक को दी बाद में मंगलवार को भट्ठा संचालक अमित ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रही है एसपी अंजनी अंनजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।