मैक्लुस्कीगंज 22 फरवरी 2024 फ़ोटो 2 - अभियान में संजीत तुरी व रघुनाथ प्रसाद सहित अन्य. भाजपा के राष्ट्रीयव्यापी गांव चले अभियान के तहत बूथ नम्बर 10, 11 में किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवासी के रूप में संजीत तुरी व रघुनाथ प्रसाद उपस्थित थे. गांव चले अभियान के तहत उक्त उक्त बूथ के पोषक क्षेत्र के घरों में गये, बूथ नम्बर 10 के प्रेम गंझू व 11 के अध्यक्ष अनिल गंझू के साथ प्रवासी नेताओं ने ग्रामीणों से मिलकर भाजपा द्वारा किये गए व चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार किया. दीवार लेखन किया. पिछले 10 वर्षो में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को लाभ मिला. अभियान के दौरान इन सब बातो को साझा कर ग्रामीणों को बताया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष अनिल गंझू, प्रेम गंझू, भावेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विकास सिंह, चैता मुंडा, चतुर्गुण भुइंया, मंटू मुंडा, सुरेश मंडा अन्य शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 22 फरवरी 2024 फ़ोटो 4 - मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी गोविंद कुमार. श्री गोविंद कुमार ने मैक्लुस्कीगंज थाना का पदभार सम्भाला. मैक्लुस्कीगंज थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने श्री गोविंद कुमार को उक्त थाना का कार्यभार सौंपा. इससे पूर्व उपस्थित पुलिसकर्मियों ने नये थाना प्रभारी गोविंद कुमार को पुष्प गुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. प्रभार सम्भालते ही प्रभारी ने कहा की प्रबुद्धजनों के सहयोग से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जायेगा.
खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अनवर तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त. अनवर हुसैन इसके पूर्व में भी कई राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की ओर से तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व का निर्वहन कर चूके है. ऑल इण्डिया युनिवर्सिटी द्वारा,असम के गोहाटी शहर में इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में 25 से 27 फ़रवरी तक होने वाली खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए झारखंड राज्य के एथलेटिक्स तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन को तकनीकी पदाधिकारी के दायित्व के निर्वहन हेतु गोहाटी आमन्त्रित किया गया है। हजारीबाग के अनवर हुसैन के तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त होने पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,अध्यक्ष सी.डी.सिंह सचिव एस.के.पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष उदय सिंह मुन्ना,कोषाध्यक्ष आशीष झा, कोच बिनोद कुमार सिंह,आलोक,सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह,बरूण कुमार,किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी,रविंद्र मुर्मू,बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा,सिकंदर महतो, सरोज कुमार,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह,, सिकन्दर महतो,अरविंद कुमार,अशोक कुमार ,विनीत मधुकर,कोच योगेश यादव,आशू भटिया,शैलेश शर्मा,आलोक सिंह,एडलीन केरकेट्टा,प्रभात रंजन तिवारी, अशोक भट्टाचार्य,शशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी. सचिव जे.ए.ए. एस.के.पांडेय
बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और हिंसा के बारे में।
CRISIL के अनुसार 2022-23 में किसान को MSP देने में सरकार पर ₹21,000 करोड़ का अतिरिक्त भार आता, जो कुल बजट का मात्र 0.4% है। जिस देश में ₹14 लाख करोड़ के बैंक लोन माफ कर दिए गए हों, ₹1.8 लाख करोड़ कॉर्पोरेट टैक्स में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है? आप इस पर क्या सोचते है ? इस मसले को सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे एसएचजी यानि की स्वयं सहायता समुह से जुड़ने के क्या फायदे हैं और इससे जुड़ कर कैसे आप अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।
Transcript Unavailable.
मैक्लुस्कीगंज 21 फरवरी 2024 फ़ोटो 2 - प्रचार प्रसार के दौरान सीसीएल कर्मी. सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड रोहिणी करकट्टा दस एमटीवाई ओपन कास्ट परियोजना विस्तारीकरण को लेकर पांच राजस्व गांव में ढोल बजाकर आम सूचना प्रचार प्रसार किया गया. रोहिणी पीओ जेके सिंह के दिशा निर्देश पर खलारी प्रखण्ड क्षेत्र के करकट्टा, तुमांग, नावाडीह, हेसालौंग मायापुर में प्रचार प्रसार किया गया. ज्ञात हो कि रोहिणी परियोजना विस्तारीकरण कर रोहिणी करकट्टा ओसीपी टेन एमटीवाई (दस मिलियन टन वार्षिक) ओपन कास्ट परियोजना खोलने की मंजूरी व क्लीयरेंस मिली है. परियोजना के अंतर्गत मौजा तुमांग, करकट्टा, नावाडीह, हेसालौंग, मायापुर में कोयला धारित क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिसूचना 1957 धारा 7(1) के उपरांत धारा 9(1) भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वसाधारण प्रचार प्रसार किया गया. मौके पर सीसीएल के लैंड एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट के विकास कुमार चौधरी, अजय प्रसाद साहू, सुलेमान मुंडा, मो0 अफ़रोज़, वीरेन पासवान, सुधीर कुमार अन्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज 21 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - न्याय यात्रा में शामिल जेएमएम खलारी के कार्यकर्ताओं संग अध्यक्ष. केंद्र, भाजपा और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने निकल न्याय यात्रा. खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में उक्त प्रखण्ड के मायापुर पंचायत के कोनका गांव व सखुआटांड में न्याय यात्रा निकाला गया. यात्रा में शामिल जेएमएम कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि किस प्रकार केन्द्र सरकार, भाजपा ने साजिश की और ईडी ने कार्रवाई की. संकल्प लेते हुए कहा कि हम झुकेंगे नहीं, अंग्रेज रूपी केन्द्र सरकार को भगाने का काम करेंगे, और भाजपा का सूपड़ा साफ करेंगे. इस दौरान नारा भी लगाया गया. इस अवसर पर अनिल पासवान, मुकेश यादव, जैनुल खान, चितरंजन सिंह, सुभास प्रजापति, राजकुमार गंझू, राजेश प्रशाद, शंभुदास, कलाम रिज्वी, हैदर अली, मुमताज अंसारी, दसरथ तुरी रामदेव गंझू, कलमतिया देवी, पुटूआ देवी, झुकनी देवी, मनीशा देवी, फुलो देवी, गीता देवी, रंजीता देवी, बुधनी देवी, जग्मनी देवी, शांति देवी, मैना देवी, हिरमनी देवी, कौशल्या देवी, फलिन्दर गंझू, सीमा देवी, बिलासो देवी सहित अन्य शामिल थे.
21 फरवरी 2024 फ़ोटो 3 - जारी प्रेस विज्ञप्ति. जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के प्रभात जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बालूमाथ प्रखण्ड के भगिया पंचायत भगिया निवासी आलोक यादव जेजेएमपी संघठन से जुड़े थे, लेकिन उनके कार्य प्रणाली ठीक नहीं थी. झारखंड जनमुक्ति परिषद संगठन के नीति सिद्धान्तों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगने के बाद उन्हें संगठन से निकाला गया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि आलोक यादव क्षेत्र में जेजेएमपी संगठन व प्रभात जी के नाम से ईंट भट्ठा संचालकों, जमीन कारोबारियों, कोयला लिफ्टर, ठेकेदार अन्य को धमकी दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है. जारी विज्ञप्ति में स्वयं को जेजेएमपी संगठन के जोनल कमांडर बताने वाले प्रभात जी ने लातेहार के बालूमाथ, चंदवा पूर्वी, बरियातू, हेरहंज, चतरा के ठंडवा, पिपरवार, केरेडारी, रांची के खलारी, मैक्लुस्कीगंज अन्य जगहों को अपना क्षेत्र बताया है. और खंडन करते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों व अन्य व्यवसायियों से आलोक यादव के झांसे में नहीं आने की बात कहते हुए आग्रह किया गया है. विज्ञप्ति में निवेदक जेजेएमपी संगठन के प्रभात जी लिखा हुआ है.
