हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
झारखण्ड राज्य , जिला रांची के बुढ़मू प्रखंड से संजय , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि किसान खेती तो कर लेते है पर बाजार में फसल की सही मूल्य नहीं मिल पाता है साथ ही किसान खेती करना छोड़ रहे हैं केन्द्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है, किसान ही आंदोलन कर रहे हैं
मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री गणों एवं विधायक गणों की बैठक में झारखण्ड विधानसभा के 23 फरवरी 2024 से शुरू होने वाले बजट सत्र से सम्बन्धित बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ...*
रांची : अजीम अंसारी चान्हो थाना प्रभारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया।
अजीज अंसारी बने चान्हो थाना के नए प्रभारी वही मांडर में प्रभारी के रूप में राहुल कुमार की नवपदस्थापन हुई*
रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज के नए थाना प्रभारी गोविंद कुमार को बनाया गया है।
बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना में नये थाना प्रभारी विनीत कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने पदभार सौंपा। विदित हो कि पूर्व थाना प्रभारी का तबादला लातेहार जिला में पूर्व में हो चुका है। पदभार लेने के बाद ठाकुरगांव के नए थाना प्रभारी विनीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अमन बहाल करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध व गैरकानूनी कार्यों को सख्ती से रोक लगाया जायेगा। मौके पर हेमंत कुमार,बसंत मुंडा,मुखिया दशरथ उरांव, कुसेंद्र पाहन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
मैक्लुस्कीगंज 22 फरवरी 2024 लपरा पंचायत के महुवाटांड़ में पर लीगल वालंटियर रंजना गिरी ने ग्रामीणो को विधिक सेवा के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी. साथ ही वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन एवं महिला समुह को सहकारिता विभाग द्वारा मिलने वाली पशुपालन व्यवसाय आदि के बारे में जानकारी साझा की.
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के अंतर्गत बाड़े पंचायत के बाड़े गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के बुढ़मू प्रखंड कमेटी के तत्वाधान में एकदिवसीय न्याय मार्च का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू के नेतृत्व में किया गया। तत्पश्चात गांव के ग्रामीणों ने बाड़े का सरना में जाकर हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई के लिए पूजा अर्चना किया। मौके पर झारखंड युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मुंडा ने कहा कि झारखंड के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को झूठे आरोप लगाकर फंसा करके जेल भेज दिया गया है। मां सरना से हम सभी का प्रार्थना है की जो दुश्मन हमारे आदिवासी नेता को फंसाने का काम किया है, उसका नाश करें और हेमंत सोरेन का जल्द रिहाई करें। झामुमो पार्टी के नेता शमीम बड़ेहार ने कहा की भाजपा आबुआ राज खत्म कर दिक्कू राज लाना चाहती है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुषमा देवी , पूर्व सचिव लाला महली, अमीर उल अंसारी, अर्जुन पाहन, परदेशी पाहन,कामेश्वर यादव, महिला मोर्चा सचिव रीता देवी , प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुनीता देवी, पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र मुंडा, महेश मुंडा, विजय यादव ,विष्णु मुंडा, तापेश्वर सिंह ,सिकंदर मुंडा, जतन साहू, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मैक्लुस्कीगंज 22 फरवरी 2024 फ़ोटो 3 - प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ कृषक, मुखिया व अन्य. खलारी प्रखंड के मायापुर पंचायत सचिवालय में चल रहे पांच दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन्न प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत, आयोजक गोलवालकर एग्रोटेक प्रोड्यूसर कम्पनी ली(एफपीओ) के तत्वाधान में उक्त पंचायत के बागवान मित्र, उद्यान मित्र सहित कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर आईसीआर हजारीबाग के पंकज सिंह, व बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके से वैज्ञानिक डॉ नागेंद्र पासवान सहित कम्पनी के मोती राम बेदिया, राजू कुमार महतो, सरिता देवी, अनिता देवी उपस्थित थे. समापन्न के अवसर पर बताया कि कृषकों को उन्नत खेतीबारी, बागवानी, रोग, औषधीय पौधों, संरक्षण, नया तकनीक से खेती आदि कृषि सम्बन्धित जानकारी दी गयी. तत्पश्चात मायापुर पंचायत क्षेत्र के लगभग 50 कृषकों को प्रशिक्षण के उपरांत बैग, कृषि उपयोगी सामग्री व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो, ग्राम प्रधान मंगल गंझू, वार्ड सदस्य पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, मुकेश भुइंया, रमेश गंझू, शिवदयाल गंझू, सुनील पासवान सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
