मांडर थाना में राहुल कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मौके पर कई लोगों ने उनका स्वागत किया।

पतरातू,झारखंड की प्रतिष्ठित समाजसेवी निशी पांडे जी ने आज जनता मज़दूर संघ की अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवी की उपस्थिति में संगठन की सदस्यता ग्रहण की।जनता मज़दूर संघ की ओर से उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।निशी पांडे जी के संगठन का हिस्सा बनने से संघ को सीसीएल में अच्छी मज़बूती मिलेगी।

मैक्लुस्कीगंज 23 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - जारी प्रेस विज्ञप्ति , आलोक यादव का. जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति व अखबारों में खबर छपने के बाद लातेहार जिला बालूमाथ प्रखण्ड, भगेया पंचायत के भगेया निवासी आलोक यादव, पिता रामप्रसाद यादव ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन ने जो भी आरोप लगाया है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है. सभी आरोपो को खंडन कर विज्ञप्ति में आलोक यादव ने बताया है कि वह पूर्व में जेजेएमपी संगठन से जुड़ा था, वर्ष 2017 में वह जेल गया, और जेल से छूटने के बाद वह झारखंड सरकार की नीति से प्रभावित होकर विचार धारा से जुड़कर सामान्य जीवन यापन कर रहा है. फिलहाल आलोक यादव अपने गांव भगेया में रह कर सामाजिक कार्यों में लिप्त है, और गांव में ही खेती बारी कर है. आलोक यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति की पुष्टि भगेया पंचायत की मुखिया रोहिणी देवी व ग्राम प्रधान धनराज उरांव ने भी मुहर लगाकर किया है. ज्ञात हो कि जेजेएमपी संगठन के प्रभात जी ने आलोक यादव के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि जेजेएमपी संगठन ने आलोक यादव को निकाल दिया है. फिर भी वह व्यवसायियों को फ़ोन कर धमकी दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है. इस बाबत स्थानीय अखबारों में खबर भी छपी थी.

रांची/बुढ़मू : पिठौरिया थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में गौतम कुमार राय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी अभय कुमार से पदभार लिया।*

बुढ़मू : कांके प्रखंड के मारवा गांव में जुमार नदी में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बनने वाले पुल का शिलान्यास शुक्रवार को हुआ। शिलान्यास सांसद संजय सेठ,विधायक समरीलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो,जिप सदस्य सुषमा देवी,रामलखन मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सांसद ने कहा कि ग्रामीणों के सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के देश भर में दिया जा रहा है। पुल का निर्माण 4 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। वहीं पुल की लंबाई 89 मीटर है। उक्त पुल के बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को जिला व प्रखंड मुख्यालय आवागमन में सुविधा होगी। मौके पर लखन उरांव, अर्जुन महतो,पंसस श्रवण गोप,जनक गुप्ता,हरिप्रसाद महतो,लाल रणविजय नाथ शाहदेव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लातेहार विधायक सह श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के मुख्य संरक्षक बैजनाथ राम ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख - समृद्धि आती है गुरुवार को विधायक ने शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णो दुर्गा मंदिर के 31वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर नौ कन्या पूजन एवं भंडारा का उद्घाटन किया।

जिले में आठ पुलिस अवर निरीक्षकों का हुआ नव प्रतिष्ठान विक्रांत कुमार उपाध्याय बने बालूमाथ के थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार को मिला बरवाडी थाना का कमान राजा दिलावर बारियातू व विक्रम कुमार को मिला हेरहंज थाना लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने जारी किया निर्देश।

Transcript Unavailable.

भारत में हर पाँच मिनट पर घरेलू हिंसा की एक घटना रिपोर्ट की जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सख्त घरेलू हिंसा कानून- 2005 होने के बावजूद देश में हर तीन महिलाओं में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 79.4% महिलाएं कभी अपने पति के जुल्मों की शिकायत ही नहीं करती। दोस्तों, हर रोज महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहे हैं , क्या अब हमारी संस्कृति को ठेस नहीं पहुंच रही , जिस पर इतने डींगे हाँकते है ? समाज में उत्पीड़न, शोषण और हिंसा का निरंतर बढ़ता ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। और जिस पर हमें अपनी चुप्पी तोड़नी ही होगी। हमें इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठानी ही होगी।

Transcript Unavailable.