मैक्लुस्कीगंज 24 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - शुशोभित शिरोमणि संत रविदास जी की प्रतिमा. मैक्लुस्कीगंज से सटे डुमारो में माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास की 647वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. डुमारो पांचायत के राजीव नगर में शिरोमणि संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना किया. अतिथियों ने संत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपनी दोहों पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी. इतना ही नहीं वे एक ऐसे समाज की कल्पना भी करते हैं जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच, दुःख, दरिद्रता, भेदभाव नहीं हो. अतः हम उनके द्वारा मार्गदर्शन का पालन करते हुए समता, एकता व न्याय पर आधारित सामाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के विकास कुमार रवि, राजकुमार रवि, अमीर राम, भुनेश्वर कुमार रवि, ईश्वर कुमार रवि, रतन राम, वीरेंद्र राम, मुनेश्वर राम, द्वारिक राम, दुर्गा राम, बलराम राम, मनोज राम, विनोद राम, राजू राम, अशोक राम, इंद्रदेव कुमार रवि, प्रेम राम, अरविंद राम, पूनम देवी, ममता देवी, लीलावती देवी, शिवानी देवी अन्य उपस्थित शामिल थे.

Transcript Unavailable.

रांची/बुढ़मू : झारखंड मंत्रिमंडल में हफीजुल हसन अंसारी को एक बार फिर से अल्पसंख्यक एवं खेल मंत्री बनाए जाने पर झामुमो पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पर मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालो में झामुमो पार्टी के चान्हों प्रखंड अध्यक्ष मुकेश्वर महली एवं झामुमो पार्टी के बुढ़मू प्रखंड के वरिष्ठ नेता अख्तर अंसारी समेत कई लोग शामिल हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मसूर और फ्रेंचबीन में फूल और फल नहीं लग रहे है इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

माण्डर प्रखंड के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर अंचलाधिकारी श्री विजय हेमराज खलखो का विदाई दिया गया। मौके विदाई समारोह में मुखिया सुकरा उरांव सहित अन्य लोग शामिल हुए।

पंचम झारखण्ड विधान सभा के पंचदश (बजट) सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व झारखंड विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन

*मांडर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में राहुल ने शुक्रवार को को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी विनय कुमार यादव से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि लोगों के सहयोग से क्षेत्र में अमन चैन कायम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकती है। यथासंभव पुलिस की ओर से मदद दी जाएगी।*