Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज   6 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - परेशानी का सबब बना सड़क के बीचो बीच गिरा स्लरी. मैक्लुस्कीगंज में स्लरी की तस्करी ज़ोरों पर, आम जनों को हो रही है परेशानी. इन दिनों मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह, हेसालोंग, खलारी बाजार सरना सहित अन्य मार्गों से स्लरी( स्टोन डस्ट) की तस्करी चरम पर है. स्लरी की ढुलाई में लगभग 100 ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को लगाया गया है, जिससे उक्त मार्ग पर चलने वाले राहगीरों व आमजनों को धूल गर्द, ट्रैफिक आदि भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस बाबत भाजपा खलारी मंडल संयोजक रामसूरत यादव ने ग्रामीणों व आमजनों की समस्याओं से स्थानीय प्रशासन को अवगत कराते हुए स्लरी तस्करी में अंकुश लगाने की मांग की है. खलारी अंचलाधिकारी एसपी आर्या ने पूछने पर कहा कि भारी संख्या में ट्रैक्टरों से स्लरी ढुलाई की सूचना मिली है, स्टे लगाया गया है, उसके बाद भी अगर तस्करी जारी है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

मैक्लुस्कीगंज  5 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - बैजनाथ यादव, फ़ाइल फ़ोटो. खलारी प्रखण्ड अंतर्गत लपरा पंचायत में निर्माणाधीन कुआं में दब कर मजदूर की मौत. घटना दोपहर तीन बजे की बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के लपरा झखराटांड़ में मनरेगा के तहत कुंप निर्माण कार्य चल रहा था. लपरा निवासी 57 वर्षीय बैजनाथ यादव मिट्टी खुदाई के कार्य में लगा हुआ था, इसी क्रम में मिट्टी ढह जाने से कुवें में काम कर रहे बैजनाथ यादव पूरी तरह से दब गया,  जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक अन्य महिला मजदूर को आंशिक रूप से चोटिल हो गयी, और मौके से जान बचाकर भागने में सफल रही. घटना की सूचना मिलने पर मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जेसीबी मशीन से मिट्टी कटवाया काफी मशक्कत के बाद शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया. उधर सूचना मिलने पर लपरा मुखिया पुतुल देवी, खलारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, बीपीओ विनय कुमार गुप्ता अन्य कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का अवलोकन कर मृतक के आश्रितों के प्रति सवेदना प्रकट किया, तत्काल नगद सहायत राशि, सहित मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाली सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया. घटना के बाद मृतक मजदूर की पत्नी सीता देवी सहित दो पुत्र मर्माहत है. वहीं घटना स्थल पर पहुंचे जितेन्द्रनाथ पांडेय, हरि पहान, प्रदीप यादव अन्य ने सरकार से आश्रित परिवार को आवास, पेंशन अन्य सहयोग जल्द देने की मांग की है.

मैक्लुस्कीगंज  4 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मी. मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने लोहा चोरी करते तीन चोरों को रंगे हांथ पकड़ा, भेजा जेल. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां 4 नम्बर बैरियर गेट का वेट लिफ्टिंग (लोहा) को अज्ञात चोरों द्वारा काटने की आवाज मिलने के पश्चात मैक्लुस्कीगंज टू राजधर रेलवे लाइन में कार्यरत कर्मियों ने चोरी के आभास होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया. तत्पश्चात दिशा निर्देश पर सअनि दिनेश कुमार मंडल ने त्वरित कार्रवाई कर गेट से वेट लिफ्टिंग लोहा चोरी करते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गये चोरों में खलारी बाजारटांड़ निवासी सयुब खान उर्फ ढेला, खलारी थाना क्षेत्र के जी टाइप निवासी तौफीक अंसारी पिता रफीक अंसारी, व मुंडा धौड़ा निवासी शकिम खान पिता हाफिज खान शामिल हैं. उनके पास से बैरियर लिफ्टिंग वेट (लोहा) सिबिजेड मोटर साइकिल नम्बर जेएच01ए एफ 2726 के अलावे दस पीस रेंच बरामद किया गया है. घटना को लेकर सीसीएल के अशोक ओसीपी राजधर साइडिंग के सुरक्षा प्रभारी रामजतन गंझू ने मैक्लुस्कीगंज थाना में लिखित मामला दर्ज कराया है. पड़के गये तीनों अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रांची/ रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के गोलचक्कर के पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल सामुएल टूटी की रिम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वे अरगोड़ा के रहने वाले थे।

ब्रेकिंग, बुढ़मू बुढ़मू के नए थाना प्रभारी ने बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अवैध बालू दादा ट्रैक्टर को जप्त किया है बुढ़मू के नए थाना प्रभारी रामजी कुमार ने बुढ़मू थाना में चार्ज लेते ही अवैध बालू माफियाओ को लेकर बड़ी कार्रवाई की और रविवार को दिन में लगभग 3:30 मे 4 अवैध बालू लदा ट्रेक्टर को जप्त किया है, जिससे बालू माफियाओ मे ह्ड़कंप मच गया है. 

रांची/बुढ़मू : सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुढ़मू थाना क्षेत्र नाउज के पास घटी है, ज़ब एक साईकिल सवार व्यक्ति अपने साईकिल से घर जा रहे थे। उसी समय पिकअप वाहन (Jh01 DG 3551) वाहन ने नाउज के पास धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। मृतक बुढ़मू थाना क्षेत्र के कुलवे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का नाम तेजू मुंडा (50) वर्ष का बताया गया। बुढ़मू पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक अपने पीछे 2 बेटे और 1 बेटी सहित अपनी पत्नी और परिवार को छोड़कर इस दुनिया से चले गए। अचानक घटना घटने को लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। वही परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है।

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज 1 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर मैक्लुस्कीगंज में मिला जुला असर रहा. ईडी व केंद्र की मनमानी को लेकर झारखण्ड में विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को बंद बुलाया था, जिसके मद्देनजर क्षेत्र के डॉन बॉस्को एकेडमी, जैनेट एकेडमी सहित अन्य विद्यालय को बन्द कर रखा गया. खराब मौसम के पश्चात विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ा. बैंक रोजाना की तरह खुली रही.