Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज  30 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 घायलवस्था में निरंजन कुमार. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बहेराटांड में हथियार के बल पर पेटीएमकर्मी से बाइक की लूट. घटना देर शाम 8: 13 की बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार धमधमियां निवासी निरंजन कुमार लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के केरी गांव से अपने कार्यों को निबटारा कर वापस अपने घर धमधमियां लौट रहा था. इसी क्रम में मैक्लुस्कीगंज के बहेराटांड़ के रास्ते धमधमियां जाने वाली मार्ग पर अज्ञात हथियार बन्द अपराधियों ने निरंजन के साथ मारपीट किया. व उसकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल (नम्बर 5942) को लूटकर भाग गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल निरंजन को अस्पताल भेजवाया. भुक्तभोगी ने बताया कि अपराधियों की संख्या तीन थी,  सभी छोटे हथियारों से लैस मंकी टोपी पहने हुए थे. 

हसदेव जंगल 1500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है इस जंगल में करीब 5 अब टन काला सोना यानी कोयला दवा हुआ है इसी के लालच में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर अदानी ग्रुप को कोयला निर्यात के लिए दे दिया गया है इसे बचाने के लिए वहां के आदिवासी और मूलवासी कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं फिर भी वहां के पेड़ों को मशीन के द्वारा काटा जा रहा है और वहां पर जितने भी जानवर भालू हो हाथी बाग सियार उसजंगल से विस्थापित हो जा रहे हैं लेकिन सरकार के कानो तक तक नहीं सुनाई दे रही है

पलामू में आपराधिक घटनाओं को नहीं रोक पा रही पुलिस।।

मैक्लुस्कीगंज 27 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वामोड़ स्थित टॉवर से बैटरी की चोरी, मामला दर्ज. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के कोनका धुर्वामोड़ स्थित जिओ टॉवर में लगे तीन बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया. घटना को लेकर कम्पनी के टेक्नीशियन मिथलेश कुमार स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले को लेकर छानबीन शुरू दिया है.

Transcript Unavailable.

मेरे क्षेत्र मे पानी की समस्या है.

मैक्लुस्कीगंज 16 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग चितरीगढ़ा में हथियार के बल पर ट्रैक्टर की लूट. घटना सोमवार की रात लगभग बारह बजे की बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हेसालौंग बहेराटांड निवासी संजय लोहरा का ट्रैक्टर हेसालौंग से अपने कार्यो को निबटाकर वापस घर लौट रहा था, इसी क्रम में उक्त थाना क्षेत्र के हेसालौंग चितरीगढ़ा के निकट झाड़ियों में छुपे अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक व मजदूर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया, चालक के साथ मारपीट की व दो अपराधी ट्रैक्टर लेकर बघमरी पिकेट के रास्ते बालूमाथ की ओर भाग गए. कुछ दूर पहुंचने के बाद बाकी के अपराधी भी चालक व मजदूर को कब्जे से मुक्त कर बाइक से उसी रास्ते से फरार हो गए. मुक्त होने के बाद घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक सहित अन्य को दिया गया. चालक ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार थी, और सभी मंकी टोपी पहने हुए थे. काफी खोजबीन के पश्चात भुक्तभोगी ट्रैक्टर मालिक ने मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है. ज्ञात हो कि 27 दिसम्बर की रात भी मैक्लुस्कीगंज व बालूमाथ थाना के सीमांत स्थित दामोदर नदी तट से मैक्लुस्कीगंज निवासी दानिश अंसारी की महिन्द्रा ट्रैक्टर को हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया था. एक महीना के अंदर ट्रैक्टर लूट की यह दूसरी घटना है.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य रांची जिला के खेलारी से जैबीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि रेलवे लाइन के बन जाने से आसानी तो होती है परन्तु इस पार से उस पार होने में कठिनाई होती है। इसलिए फाटक का बनाया जाना आवश्यक है