झारखण्ड राज्य रांची जिला के खेलारी से जैबीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खेलारी के ग्राम पंचायत बुकबुका में नाली की सही बनावट नहीं रहने के कारण नाली का गन्दा पानी सड़कों में बह जाता है और इस कारण से ग्रामीणों को चलने में काफी दिक्कत होती है

फसलों को करेगी प्रभावित

खेती नुकसान+आवागमन में बाधा

मैक्लुस्कीगंज 19 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री. फ़ोटो 2 - ओस की जमी बूंदे. झारखंड का कश्मीर के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है. कड़ाके की सर्दी का आगाज़ शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खिली धूप ने कनकनी बढ़ दी है. इन दिनों शाम होते ही शर्द हवाओं के कारण लोग घरों की ओर भाग रहे हैं. मैक्लुस्कीगंज के एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से मंगलवार की सुबह लगभग 6:05 बजे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री वहीं दिन के 12 बजे अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मैक्लुस्कीगंज का तापमान 0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था. मंगलवार को प्रातः भ्रमण पर निकले लोगों ने मैक्लुस्कीगंज के चिनाटांड़ में खेत खलिहान, पौधों आदि पर ओस की जमी बूंदे साफ साफ देखने को मिल रही थी. सम्भवतः इसी नजारे को देखने के लिए हर वर्ष पर्यटकों का जमावड़ा मैक्लुस्कीगंज में जाड़े के दिनों में रहता है.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गांव में पीने का पानी कब

मैक्लुस्कीगंज    115 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड. मैक्लुस्कीगंज में एक बार पुनः ठंड बढ़ी, तापमान 5 डिग्री पहुंचा. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में लगातर उतार चढ़ाव महसूस किया जा रहा है. गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मैक्लुस्कीगंज में जहां सुबह लगभग दस बजे के बाद हवा चलने से ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वहीं संध्या 6 बजते ही ओस की बूंदे साफ साफ वाहनों पर देखा जा सकता है. मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर लगे तापमान मापक यंत्र से शुक्रवार प्रातः लगभग 6:10 बजे न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. वहीं शुक्रवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली.

सड़क की स्थिति

मैक्लुस्कीगंज 15 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 2 - जला दुकान व साथ में भुक्तभोगी जुबेर अंसारी. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वामोड़ स्थित झारखंड बेकरी नामक दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक. दुकान संचालक जुबेर अंसारी से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दुकान को बंद कर पास में अपने घर चला गया. देर रात लगभग 11:30 बजे आसपास के लोगों नेघटना की जानकारी जुबेर को दिया. बचाव के लिए दुकान खोलने पर आग और तेज़ हो गयी , देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर खाक हो गया. जुबेर अंसारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी है. दुकान में रखे डीप फ्रीज़र, फ्रीज बेकरी आदि सामान कुल तीन लाख रूपये की नुकसान का अनुमान लगाया गया. देर रात स्थानीय पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेने पहुंची.