बुढ़मू पुलिस ने रात्रि में गस्ती के दौरान कोयजम जंगल के पास से अवैध कोयला लाते हुए टर्बो ट्रक (जेएच01सीएच 0452) को चालक सहित जप्त किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात में छापर की ओर से कोयला लोड कर एक टर्बो ट्रक आ रहा था, जिसे पुलिस गस्ती दल ने रोका और टर्बाे में अवैध कोयला लदा पाया। इसके बाद पुलिस ने टर्बो को जप्त किया और चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

झारखंड राज्य के जिला रांची से सुशांत पाठक , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि राजधानी रांची के लोवर बाजार थाना क्षेत्र में ऐसा मामला पकड़ा गया है। डंगरा टोली में एटीएम से ग्राहक के पैसे निकालने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतीश नवादा के हिसुआ का रहने वाला है। आरोपी के पास से 12 पीस काली टेप चिपकी अल्युमिनियम प्लेट, दो कालाटेप व रोल, कैंची, पांच बैंकों के एटीएम कार्ड के अलावा मोबाइल फोन आदि सम्मान मिले हैं। वहीं फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अल्युमिनियम शीट पर काली टेप लगाकर ठग एटीएम में पैसे निकासी वाले भाग पर लगा देते हैं। कोई भी सख्स जब पैसे निकालता है तो पैसे एल्युमिनियम सीट में ही अटक जाते हैं। हालांकि ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन मशीन से बाहर नहीं आते। सख्स को एटीएम रूम से बाहर आने के बाद ठग शीट को हटाकर राशि निकाल लेते हैं।

बुढ़मू चौक स्थित भाजपा पार्टी के मंडल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कांके विधान सभा क्षेत्र के विधायक समरी लाल शामिल हुए। और भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। मौके पर विधायक समरी लाल ने भाजपा के रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार करने को कहा। और गांव - गांव में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए मोदी जी के द्वारा किये गये जनकल्याणकारी योेजनाओं पर विस्तार से रूप से चर्चा करने को कहा। और भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वही भाजपा मंडल कार्यालय बुढ़मू में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह संयोजक रांची लोकसभा क्षेत्र के रमाकांत महतो शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमाकांत महतो को शॉल ओढ़ाकर कार्यालय में सम्मानित किया। मौके पर भाजपा नेता रमाकांत महतो ने भी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व भाजपा नेता रमाकांत महतो ने ठाकुरगांव, गुरुगाई, बाड़े , बुढ़मू सहित कई पंचायत का दौरा किया। और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। और उनके पक्ष में मतदान का लोगों से अपील किया। मौके पर मंडल प्रभारी राजेंद्र पांडेय, भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रेम कुमार महतो, मनोज साहू, रामकुमार दुबे, शंकर साहू, शंभू प्रसाद, लक्षण महतो, नंदलाल पाहन, रोहित यादव, शर्मा महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

महागठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यालय बुढ़मू में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू प्रखंड के चुनाव प्रभारी संजीव सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के भाई सुधीर सहाय उपस्थित हुए।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से राजेश यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि मंगलवार को महागठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान ठाकुरगांव और बुढ़मू में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रखंड क्षेत्र के सिदरोल में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से बैठक किया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी से बचकर रहना है, ये जुमलेबाजी सरकार सत्ता में आयी तो आने वाले समय में देश को बेच देगी। इसी दौरान ठाकुरगांव, बुढ़मू, चकमे, उमेडंडा, सारले में जनसंपर्क करते हुए यशस्विनी सहाय ने मतदाताओं से आग्रह किया कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता सुरेश बैठा, बलराम साहू, जाकिर हुसैन, सदन साहू, बालेश्वर यादव, गोपाल तिवारी,रंथेश्वर गिरि , मनोज यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष सजाद अंसारी, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, अख्तर अंसारी सहित इंडिया गठबंधन पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से राजेश यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के कूड़ालू गांव में यादव समाज के बुढ़मू प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में यादव समाज से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई। और यादव समाज में शिक्षा के प्रति ध्यान देने, समाज में मिलजुल कर रहने, गरीब असहाय को मदद करने की बात कही गई। साथ ही विगत दिनों यादव के ओझाड़म गांव के गणेश यादव का निधन हो जाने को लेकर एक शोक सभा आयोजित कर उनके मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से यादव समाज के रांची जिला अध्यक्ष तापेश्वर गोप एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश यादव उपस्थित हुए। मौके पर यादव समाज के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, अजय यादव, सोहन यादव, उमेश यादव, सुन्दर यादव, मुकेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरों को ठाकुरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समरसेबल, टुलू मशीन और स्टेपलाइजर चोरी करने वाले ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू निवासी जुलफान अंसारी, भेलवाटांड़ निवासी मोईन अंसारी और खरकूटोली निवासी तौफीक आलम को ठाकुरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बरौदी निवासी निर्मल महतो के दिये गए आवेदन के अनुसार 7 मई को निर्मल के घर से जुलफान अंसारी अन्य चोरों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़कर स्टेपलाइजर और टुलू मशीन चोरी कर लिया. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए जुलफान को गिरफ्तार किया और जुलफान के निशानदेही पर मोईन और तौफीक को गिरफ्तार किया और चोरी किया हुआ टुलू पंप, समरसेबल, स्टेपलाइजर और चोरी करने में प्रयोग किया गया बाइक को भी बरामद किया। छापामारी दल में ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार एवं थाना के दिलीप कुमार, प्रधान किस्कू, दमियानुश टोप्पो, हेमंत कुमार यादव, अशोक कुमार और सोमेश्वर भगत शामिल थे।

इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुढ़मू प्रखंड के सिदरोल एवं ठाकुरगांव में आयोजित किया गया। इस दौरान ठाकुरगांव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में बेरोजगारी,महंगाई चरम पर है, बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि देश में हमारी सरकार बनने पर महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के साथ-साथ 18 से 25 वर्ष के युवाओं को सरकार बनते ही नौकरी दी जाएगी।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि गर्मी से राहत मिली है। वातावरण में थोड़ी ठंड महसूस हो रही है

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन्होंने मडबू ब्लॉक के उमेदांडा में एक सामुदायिक बैठक की, जिसमें माँ और बच्चे और गर्मी से बचने के तरीकों के बारे में गंभीर चर्चा की गई, और लोगों ने इसे ध्यान से सुना।