Ranchi झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक,प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। बता दें कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और संयुक्त सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग सुधीर कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
रांची : मांडर थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में अपने साथ काम करने वाले अवर निरीक्षकों को सम्मानित किया।*
चान्हो के बलसोकरा में 19 फरवरी को होने जा रहा है नाइट शॉर्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट टीम शामिल होंगे।
बुढ़मू : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के नाउज में आस्था व भक्ति का स्थल विंदू बसाईर एवं टोंगरी में आदिवासी समाज के प्रोफेसर एवं छात्रों के द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान मंच बनाकर छात्रों को उक्त स्थल से परिचित कराया गया। वहीं सतयुगी प्राचीन मुंडा धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र मुंडा के द्वारा चिंहित स्थलों पर पुजा कराया गया।और विंदू बसाईर की कहानियों को अपने संबोधन में बताया। वहीं पुजा स्थलों पर चढ़ये गए नारियलो में खुद ब खुद दरारें आ गई। जो एक अलौकिक शक्ति का परिचय देखा गया। इस पर श्री महेन्द्र मुंडा ने कहा हम लोग जब पूजा करते हैं। ऐसा हो जाता है। पर कैसे होता है। हम लोग आज तक नहीं जा सके हैं। और भक्ति का शक्ति मानते हैं। और इस स्थल का अराधना करते आ रहे हैं। इस स्थल का इतिहास सतयुगी माना जाता है। इसके कथाओं से आस पास के सभी लोग लोग अपने पुर्वजों से सुनते आये है। जो आज भी धरोहर स्वरूप विराजमान हैं। मौके पर सोमा सिंह मुंडा, चम्पा देवी, बसंती मुंडा, शकुंतला बेसरा, विशेश्वर मुंडा, मनय मुंडा, डॉ किशोर सुरिन, डॉ विशेश्वर मुंडा, डॉ अजीत मुंडा, जुरा, बिरसा मुंडा, बसंत पहान नाउज, फुलचंद दिघवार, जगदेव मुंडा, होरो, सहित सिमडेगा कालेज सिमडेगा, बिरसा कालेज खुटी, जेएन कालेज रांची, डोरंडा कालेज डोरंडा, मारवाड़ी कालेज, राम लखन सिंह यादव कालेज रांची, एस एस मेमोरियल कालेज रांची, विश्वविद्यालय मुंडारी विभाग रांची, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से सैकड़ों छात्रों के साथ प्रोफेसर व प्रशासनिक अफसरों की रही उपस्थिति। वहीं दुबई एथलेटिक्स विजेता बुढ़मू कोटारी निवासी सीता मुंडा को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में नाउज के युवाओं का सराहनीय योगदान से कार्यक्रम सफल रहा।
चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोस में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा भंडार कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम के लिए रखा हुआ 42 बोरी चावल तथा 4 गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस चांच में जुटी है। यह जानकारी स्कूल के अध्यक्ष नौसद आलम ने दी।
राॅंची :*झारखंड में जाति आधारित जनगणना का रास्ता साफ हो गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को इसकी मंजूरी दे दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को यह भी आदेश दे दिया है कि वो इसके संबंध में ड्राफ्ट तैयार करे।
Transcript Unavailable.
अमर शहीद वीर सपूत वीर बुधू भगत
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
