रांची/बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे मोड़ के पास दो बाईक सवारों ने हवाई फायरिंग करते हुए दो व्यक्तियों को मार कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में बुढ़मू राय रोड में बुढ़मू के पास स्थित पेट्रोल पंप में दो बाईक में सवार होकर पांच अपराधी आये और पंप में दो सौ रूपये का पेट्रोल लिया। पैसा मांगने पर हथियार का भय दिखाकर बगैर पैसा दिये साप्ताहिक बाजार बुढ़मू की ओर चले गये, वहां टमाटर बिक्री कर रहे एक किसान के साथ मारपीट किया। इसके बाद चकमे की ओर जाने लगे, इसी दौरान बाईक से मांडर से कोठा अपनी बहन के देवर के साथ बहन के घर जा रही एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे, इसे देखकर बाईक सवार ने चकमे मोड़ के पास बाईक को रोक दिया। पांचों अपराधी चकमे मोड़ के पास बाईक से उतरे और बाईक सवार कोठा निवासी विकास लोहरा के सिर पर पिस्टल के बट से मार दिया। इसे देखकर आस पास के लोग वहां जुटने लगे। लोगों को जुटता देखकर एक अपराधी ने हवाई फायरिंग की और वहां से फरार हो गये। इस दौरान बीचबचाव करने वाले एक व्यक्ति के सिर में भी चोट लगी। सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। थाना प्रभारी रामजी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हजारीबाग:- हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग के फतहा के पास आज शनिवार दोपहर चलती यात्री बस में आग लग गई। अमन बस टंडवा से हजारीबाग की तरफ जा रही थी। इस बीच हजारीबाग-बड़कागांव रोड के फतहा कुन्दरीमोड़ के पास बस आग से धधक उठी। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आशंका है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी
7वी फेडरेसन कप वुशु प्रतियोगिता और खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग 22 फ़रवरी से.*होटल सिटी प्लेस मे हुई बैठक मे की गयी घोषणा रांची :7वी फेडरेसन कप वुशु प्रतियोगिता और खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग का आयोजन रांची मे 22 फ़रवरी से किया जायेगा. फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता मे भारत के विभिन्न राज्यों के तक़रीबन 800 खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे. इसकी जानकारी देते हुए झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया की वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किये जा रहे इस प्रतियोगिता मे भारत के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन खिलाडी भाग लेंगे. प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले खिलाडी 21 फ़रवरी से ही रांची पहुंचना प्रारम्भ करेंगे. इसका उद्घाटन समारोह 22 फ़रवरी को 3 बजे अपराह्न और समापन समारोह 24 फ़रवरी को अपराह्न मे आयोजित होगा. उन्होंने बताया की खेल विभाग झारखण्ड के द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन मे सहयोग किया जा रहा है. **खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग का आयोजन दिनांक 24 से 27 फ़रवरी तक किया जायेगा. इस प्रतियोगिता मे जोनल. प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी ही भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता मे भाग लेनेवाले खिलाडी 24 तारिक को रांची पहुंचेंगे और प्रतियोगिता 25 से 27 फ़रवरी तक चलेगी, इसका उद्धघाटन दिनांक 25 को और समापन दिनांक 27 को किया जायेगा. इस प्रतियोगिता मे विजयी एक से आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बिच कुल 12 लाख रूपये पुरस्कार के रूप मे दिया जायेगा. यह राशि उनके खाते मे भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा दी जाएगी. पुरे देश मे महिला खिलाड़ियों के बिच वुशु खेल को बढ़ावा देने और उन्हें स्वास्थ्य और आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से इस वीमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है. वीमेन. लीग मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को 20 हजार, द्वितीय स्थान को 15 हजार, तृतीय और चतुर्थ स्थान को 10 हजार और पांचवे से आठवे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को 5 हजार (प्रति )खिलाडी पुरस्कार राशि दी जाएगी. इन प्रतियोगिताओं के बारे मे जानकारी देते हुए झारखण्ड वुशु के निदेशक श्री कुमुद प्रसाद साहू ने बताया की प्रतियोगिता के हेल्थ पार्टनर के रूप मे मेडिका रांची अपनी सेवा देगा जबकि अर्पण मेगा स्ट्रक्चर और ब्राह्मपुत्र मेटालिक्स इसके सह प्रयोजक होंगे. इस प्रतियोगिता के इवेंट पार्टनर कुछ खास इवेंट्स और डिवाइन स्पोर्ट्स कम्पनी होंगी. आज हुए झारखण्ड वुशु एसोसिएशन की बैठक मे कुमुद प्रसाद साहू, डॉ कविता सिंह, प्रियदर्शी अमर, मिथलेश साहू,मनोज साहू, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, मनीष मुंडा, उदय साहू, अनिल जायसवाल, शिवेंद्र दुबे, कृष्ण मुरारी सिंह, विनय कृष्ण राय, विजय राजगढ़िया, श्याम जी,राजकुमार जैन आदि उपस्थित थे.
मैक्लुस्कीगंज 17 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - विवि में आयोजित एक सम्मान सम्मारोह में अन्य सदस्यों प्रतिभागियों साथ राहुल रंजन व संकाय सलाहकार, फ़ाइल फ़ोटो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की टीम ई सेल, पूसा समस्तीपुर ने रचा इतिहास, एडवांस ट्रैक में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया. उपलब्धि पर शिक्षक पुत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन से मैक्लुस्कीगंज में हर्ष, दी बधाई. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज निवासी आदिवासी टानाभगत उच्च विद्यालय निंद्रा के प्राचार्या मुखदेव गोप के पुत्र राहुल रंजन( ईसेल प्रेसिडेंट) व संकाय सलाहकार डॉ आरके साहू के नेतृत्व में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की टीम ई-सेल, पूसा ने 24 सदस्यों के साथ राष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती (एईसी) 2023 के एडवांस ट्रैक में भाग लिया था, जिसका फाइनल 2 से 4 फरवरी तक आईआईटी मुम्बई द्वारा आयोजित किया गया था.और विश्वविद्यालय का नाम रौशन करते हुए ई सेल पूसा ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया. मैक्लुस्कीगंज डॉन बॉस्को एकेडमी कोनका के छात्र रहे राहुल रंजन की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मैक्लुस्कीगंज सहित कोयलांचल में हर्ष व्याप्त है. वहीं राहुल के उपलब्धि पर कई लोगों ने अभिभावकों को बधाई दी है. बधाई देने वालों में केआइसी के निदेशक कमल मुंडा, डॉन बॉस्को एकेडमी के सहायक प्रचार्य जोशी टीडी, दीपक राणा, शेखर बोस, आरके शुक्ला, लखन प्रसाद साहू, जितेन्द्रनाथ पांडेय, रूपेश गिरी, सुशील तिवारी, गजाधर प्रसाद, रामबिलास गोप, आरएन गोप, सुदेश शर्मा, विवेका गिरी, रामजनम सिंह यादव, तपेश्वर यादव, रोहित यादव सहित अन्य शामिल है.
मैक्लुस्कीगंज 17 फरवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज से सटे चंदवा प्रखंड के डुमारो पंचायत, निंद्रा कारीटांड़ में G का 148वां व स्व0 थोलवा टानाभगत का 128वां जन्म दिवस मनाया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए नौ स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत कमिटी के रमेश टानाभगत ने आस पास के प्रबुद्धजनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है.
रांची : झारखंड सरकार में माननीय डॉ रामेश्वर उरांव को फिर से मंत्री बनाए जाने पर चान्हो के अलावे कई जगहों के लोग उनके आवास पहुंचकर बधाई दी है ।
रांची : चान्हो के सिलागांई में अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती समारोह में पूर्व डीडीसी व समाजसेवी डॉ परमेश्वर भगत ने किया वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण
रांची : स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर बुधु भगत की 232वा जयंती आज, सिलागाईं में आयोजित जयंती समारोह सह विकास मेला में आज लगेगा जमावड़ा*
रांची// नगड़ी थाना क्षेत्र के नगड़ी चौक के आगे मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव के बाद झड़प होने पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। और अब नगड़ी में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है।
Transcript Unavailable.
