मैक्लुस्कीगंज 20 फरवरी 2024 रांची में होने वाले IND vs ENG टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी, धुर्वा थाने में FIR दर्ज रांची में होने वाले IND vs ENG टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी, धुर्वा थाने में FIR दर्ज रांची में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चौथा टेस्ट मैच होने वाला है. आज, 20 फरवरी से टिकटों की बिक्री शुरू ही हुई थी कि मैच को बाधित करने की धमकी मिली है. मामले में धुर्वा थाने में FIR दर्ज की गई है. By Jaya Bharti February 20, 2024 IND vs ENG: प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के गुरु पतबंत सिंह पन्नू ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से 23 से 27 फरवरी तक रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होनेवाले चौथे टेस्ट मैच में बवंडर पैदा करने का आह्वान किया है. यू-ट्यूब पर जारी वीडियो में पन्नू ने माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रवींद्र गंझू को भी कार्रवाई करने के लिए उकसाया है. इस संबंध में डीजीपी अजय कुमार सिंह के निर्देश पर दारोगा मदन कुमार महतो ने गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा-10/13 और 66 (एफ) आइटी एक्ट के तहत धुर्वा थाना में सोमवार रात में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रांची रिंग रोड की घटना मैक्लुस्कीगंज 20 फरवरी 2024 राँची :रिंग रोड पर एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सोमवार देर रात नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे-रामपुर रिंग रोड के बड़ाम कवाली के पास घटी है। बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये।*

लातेहार जिला परिषद के सदस्य विनोद उरांव ने उपायुक्त को बताया कि जिले में आदिवासियों के लिए संचालित कई विकास कार्य योजनाओं में कल्याण विभाग में प्रभारी कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत मनीष कुमार एवं बड़ा बाबू सत्यदेव पासवान अनियमितता में संलिप्त हैं बिचौलियों की मिली भगत से योजनाएं बर्बादी के साथ-साथ भारी मात्रा में सरकारी राशि की बंदरबाट की जा रही है, लेकिन पूर्व में कई बार शिकायत किए जाने और जिला परिषद की बैठक में मामला उठाए जाने के बाद भी अब तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है जिससे विभाग व विचौलीया के आरोपी कार्मिकों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज 19 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर, हज़ारीबाग़ में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हजारीबाग , रामगढ़ चतरा और कोडरमा के लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का किया हस्तांतरण।_*

1st Sarla Birla football championship 2023-24 आज प्रथम सरला बिरला फुटबॉल का शानदार आगाज किया गया । आज टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए पहला मैच KPL Khatanga और हरातू एकादश के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया पहला हाफ बराबरी पर छुटा। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने तेज खेल दिखाया लेकिन सफलता मिली हरातू एकादश के संतोष को जिसने 41 मिनट में गोल कर अपने टीम को एक शून्य से आगे कर दिया,इसके बाद KPL KHATANGA ने बराबरी के लिए ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन बिफल रहे। मैच के अंतिम समय में हरातू एकादश के अनमोल ने काउंटर अटैक पर एक शानदार गोल कर अपने टीम को 2-0 से विजयी बनाया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच संतोष को दिया गया। दूसरा मैच जेबीकेएसएस खिजरी और 9 बुलेट कव्वाली के बीच खेला गया दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन गोल करने में असमर्थ रहे और अंततः मैच बराबरी पर छुटा , इसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें जेबीकेएसएस 4-3 से विजयी रहा। इसके पूर्व इस मैच का उद्घाटन सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री गोपाल पाठक जी ने किया उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम इस तरह का आयोजन करते रहेंगे और हर तरह का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष काशीनाथ महतो पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो वर्तमान मुखिया संदीप तिर्की एवं गांव के बुद्धिजीवी गण उपस्थित थे।

*भुसाढ़ गांव का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दौरा किया* *50 वर्ष के सभी वर्ग के महिलाओं को पेंशन को लेकर शिविर की जानकारी दी, नल जल के संबंध में जानकारी लिया* चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ग्राम भुसाढ़ का दौरा किया, ग्रामीणों से मुलाकात कर राज्य सरकार के राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से 50 साल के सभी वर्ग के महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन एवं एससी एसटी वर्ग के पुरुषों को पेंशन को लेकर कामता पंचायत सचिवालय में 20 फरवरी मंगलवार को आयोजित शिविर के बारे में जानकारी दी। सभी वर्ग की महिलाएं व अनुसूचित जाति जनजाति के पुरुष आर्थिक और सामाजिक रुप से पिछड़े हुए हैं इसलिए उनके जीवनस्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए आर्थिक रुप से सहायता करने के लिए राज्य सरकार यह योजना लाई है, शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 50 साल से अधिक आयु के अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा, इन्हें जाति प्रमाण पत्र लगेगा। पूर्व में वृद्धा पेंशन 60 की आयु के बाद मिलती थी, पर अब 50 वर्ष की आयु के सभी वर्ग के महिलाओं तथा एससी एसटी के पुरुषों को पेंशन मिलेगी। लाभ पाने के लिए आवेदन के साथ वोटर पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात जमा होगा। जल जीवन मीशन योजना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बताया कि भुसाढ़ में नल जल योजना कई जगह बंद है, भुसाढ़ अखरा के पास टंकी से पानी टपक कर जमीन में बह रहा है इससे लोगों को प्रयाप्त पानी नहीं मिल पा रही है। प्रधान सुरेश उरांव के घर के समीप लगे नलजल टावर की एक फीट तक की पाईप जल गया है इससे करीब एक माह से 15 घरों को पानी नहीं मिल रही है। भंडारगढ़ा में भी अर्जून गंझु के घर के समीप लगे टावर से भी किसी को पानी नहीं मिल पा रहा है। भुसाढ़ के नलजल संवेदक पर पीएचडी विभाग मेहरबान हैं। दौरा में ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, बैजनाथ ठाकुर, द्वारीका ठाकुर, बीनोद उरांव, सुलेंद्र गंझु, निरंजन ठाकुर, सुरजदेव उरांव व अन्य शामिल थे।

रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में करीब डेढ़-दो घंटे से इंटरनेट सर्वर डाउन है। इस कारण अस्पताल आने वाले गरीब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे जैसी सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं। इंटरनेट सर्वर डाउन होने के कारण काउंटर पर पर्चियां भी नहीं मिल रही हैं। मरीज पर्ची कटाने के लिए काउंटर पर खड़े हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने का हवाला देकर लोगों को वापस भेज दिया जा रहा है

नगड़ी थाना परिसर से आज सद्भावना मार्च निकाला गया। मौके पर प्रशासन के वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि शांति समिति के सदस्य और ग्रामीण शामिल थे।सभी ने नगड़ी के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है

रातु थाना क्षेत्र के ब्रजपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माखमंद्रो के एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।