रांची/बुढ़मू : सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुढ़मू थाना क्षेत्र नाउज के पास घटी है, ज़ब एक साईकिल सवार व्यक्ति अपने साईकिल से घर जा रहे थे। उसी समय पिकअप वाहन (Jh01 DG 3551) वाहन ने नाउज के पास धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। मृतक बुढ़मू थाना क्षेत्र के कुलवे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का नाम तेजू मुंडा (50) वर्ष का बताया गया। बुढ़मू पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक अपने पीछे 2 बेटे और 1 बेटी सहित अपनी पत्नी और परिवार को छोड़कर इस दुनिया से चले गए। अचानक घटना घटने को लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। वही परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है।
रांची : चंपई सोरेन ने झरखंड के सीएम के रूप में शपथ लिया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. 1991 में पहली बार विधायक बने थे. सरायकेला से उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी. पिछली सरकार में खाद्य मंत्री भी रह चुके है. वह झारखंड में टाइगर के नाम से जाने जाते है. वहीं जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के भी करीबी है. अर्जुन मुंडा की सरकार में भी मंत्री रहे थे.
बुढ़मू : प्रखंड के राजेश्वर मिडिल हाई स्कूल सिदरोल विद्यालय के दसवीं क्लास की छात्र-छात्राओं का विदाई दिया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की ओर से किया गया। विदाई समारोह में विद्यालय के दसवीं क्लास की छात्र छात्राओं ने विद्यालय में पढ़ाई किए गए अपने अनुभव, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं का व्यवहार, स्कूल के शिष्टाचार, और कई अनुभव को लोगों के बीच साझा करते हुए बताया। विदाई समारोह कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने दसवीं क्लास की छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। विदाई समारोह कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरी बागे, रविंद्र कुमार, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर अनिता, संगीता, अजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे।
हसदेव जंगल 1500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है इस जंगल में करीब 5 अब टन काला सोना यानी कोयला दवा हुआ है इसी के लालच में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर अदानी ग्रुप को कोयला निर्यात के लिए दे दिया गया है इसे बचाने के लिए वहां के आदिवासी और मूलवासी कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं फिर भी वहां के पेड़ों को मशीन के द्वारा काटा जा रहा है और वहां पर जितने भी जानवर भालू हो हाथी बाग सियार उसजंगल से विस्थापित हो जा रहे हैं लेकिन सरकार के कानो तक तक नहीं सुनाई दे रही है
योजना का नाम बकरा विकास योजना चार बकरी और एक बकरा एवं सुकर विकास योजना पांच सुकर बैकवर्ड लेयर कुकुट 400 चूजा कुकुट पालन सेट सहित एवं बॉयलर कुकुट पालन 500 चूजा सेठ सहित बत्तख चूजा वितरण योजना 15 चूजा 15 दोनों का दिया जाएगा ग्राम सभा में पारित कर फॉर्म भरकर ब्लॉक में जमा करना है
बुडमो स्वास्थ केंद्र में जन्म प्रमाण पत्र एक महीना में नहीं बनाकर दिया तो प्रखंड के महिलाओं ने तालाबंदी करने का निर्णय लिया
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मैक्लुस्कीगंज 22 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - चॉकलेट व उपहार बाटते सांता क्लॉज़. मैक्लुस्कीगंज स्थित जैनेट एकेडमी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के पश्चात एकेडमी के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया में प्रेम का संदेश दिया है. क्रिसमस हमें स्नेह और आपसी भाईचारगी का संदेश देता है. एकेडमी के बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाया. कैरॉल गीत व क्रिसमस डांस के माध्यम से यीशु मसीह के शांति संदेशों को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में सांता क्लाॅज बने बच्चों ने छात्र छात्राओं के बीच चॉकलेट और उपहार दिया. इस अवसर पर पवन जायसवाल, स्टीवन, निमी नॉवेल, दिलीप महतो सहित अन्य शामिल थे.
Transcript Unavailable.
