रांची/बुढ़मू : प्रखंड सभागार भवन बुढ़मू में विदाई समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुढ़मू के पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को प्रखंड के लोगों ने समानित करते हुए विदाई दी। और नव पदस्थापित बुढ़मू के अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा का स्वागत किया। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों सहित अन्य लोगों ने पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। और नए अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विदाई सह स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी के द्वारा किए गए कई कार्यो को सराहना करते हुए अच्छा बताया। और उनके द्वारा किए कई कार्यो को लोगों ने तारीफ की। विदाई कार्यक्रम में पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी को लोगों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम को पूर्व अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी एवं नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, बुढ़मू बीडीओ धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, प्रखंड के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई सहित अन्य ने संबोधित किया। विदाई सह स्वागत कार्यक्रम में बुढ़मू के पूर्व अंचलाधिकारी और वर्तमान में जिला में कार्यरत पदाधिकारी सुनील चन्द्रा, बुढ़मू के पूर्व बीडीओ और वर्तमान में चान्हों के अंचलाधिकारी संजीव कुमार, खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, बुढ़मू के पूर्व थाना प्रभारी कमलेश राय, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता याकूब अंसारी, कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, राजद नेता सजाद अंसारी, चकमे मुखिया रामवृत मुंडा, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, अख्तर अंसारी, प्रखंड के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर में एक बार फिर अपराधियों ने कोयला ढोने वाले चार बाईक को किया आग के हवाले। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि रंगदारी नही मिलने से नाराज होकर दो बाईक पर सवार होकर आए 6 अपराधकर्मियो ने फायरिंग करके दिया घटना को अंजाम। और जाते जाते गुंडों ने कोयला ढोने वाले लोगों से कहा कि वगैर इंट्री के कोयला ढोने पर यही होगा अंजाम। इसके पूर्व में भी कई बार ऐसी घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
राज भवन उद्यान आम लोगों के लिए 6 फरवरी से 12 फरवरी तक खोला जा रहा है.यह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रहेगा गेट नंबर 2 से एंट्री मिलेगी। उद्यान में एंट्री 1:00 बजे तक ही दी जाएगी।
रांची/बुढ़मू : बुढ़मू अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी का कल दिनांक 7 फरवरी दिन बुधवार को लगभग 12.30 बजे अपराह्न में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है ,एवं नव पदस्थापित बुढ़मू के अंचलाअधिकारी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह जानकारी बुढ़मू अंचल कार्यालय की ओर से दिया गया।
चार्ज लेने के तीन दिन बाद ही खलारी डीएसपी भोला प्रसाद सिंह का तबादला हो गया है। इसके साथ कई डीएसपी का तबादला हो गया।
चान्हो पहुंचने पर झारखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा विधायक अमर बाउरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा के नेता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है। इसके साथ ही लिखा गया है कि आज हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी, INDIA जीतेगा। गौरतलब है कि आज फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात नहीं की और सीधा अंदर चले गये। इस दौरान उनका बॉडी लैंगवेज आत्मविश्वास से भरा दिख रहा था।*
राँची : जस्टिस अरुण कुमार राय बने झारखंड उच्च न्यालय के नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने दिलाई शपथ
*ब्रेकिंग* रांची/बुढ़मू : झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार। चंपई सोरेन की फ्लोर टेस्ट में उनके पक्ष में कुल 47 वोट पड़े हैं
रांची/बुढ़मू : बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू में आजसू पार्टी के द्वारा पार्टी के चयनित ग्राम प्रभारी एवं आजसू पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने किया। एवं संचालन पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ मदन महतो ने किया। इस दौरान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत शामिल हुए। बैठक में उपस्थित पार्टी के ग्राम प्रभारियों से बुथ स्तर तक पार्टी की मजबूती बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने पार्टी के एजेंडों से कार्यकत्ताओं को अवगत कराते हुए। समाजिक न्याय, मुलभूत अधिकार, शिक्षा आदि के आंदोलन करने एवं जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाली आजसू पार्टी को कहा। साथ ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने की भूमिका पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय महतो, आजसू केंद्रीय सचिव पार्वती देवी, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, पुरूषोत्तम तिवारी, रामेश्वर पहान सहित दर्जनों की आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
