बुढ़मू : रामनवमी पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बुढ़मू थाना परिसर में बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि रामनवमी के दिन उमेडंडा में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में 84 मौजा के 105 अखाड़ा के रामभक्त जुलूस के रुप में गाजा बाजा के साथ मेला में शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. उपप्रमुख हरदेव साहु ने बताया कि रामनवमी में बुढ़मू में मेला का आयोजन किया जाता है और मेला में आसपास के गांव के अखाड़ा के लोग शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. बुढ़मू बीडीओ ने कहा कि कहीं पर कोई दिक्कत होता है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही कहा कि जुलूस तय रुट चार्ट में ही निकाले। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान महिला पुलिस बल,  चिकित्सक दल और पेयजल की व्यवस्था हो, चौराहों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाए। और पुलिस गस्ती दल क्षेत्र में सक्रिय रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की व्यवस्था करें। कहीं भी शांति भंग होने की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही खुद भी स्थिति पर नजर रखे. बैठक का संचालन जाकिर हुसैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने किया। मौके पर बैठक में मनोज कुमार साहू, चकमे मुखिया रामवृत मुंडा,  ईदू खान, गोवर्धन लोहरा, पनेश्वर महतो, अख्तर अंसारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।

बुढ़मू : थाना क्षेत्र के जमगाई के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 3 लोगों की मौत हो गई। बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुरुपीरी मुख्य पथ में सरहुल जुलूस से वापस लौट रहे ट्रैक्टर जमगाई गांव के पास पलटने से ट्रैक्टर में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना में लगभग 15 लोग घायल हुए थे। तीन से चार लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए थे। सभी घायलो को आनन - फानन में प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू पहुंचाया गया था। जहां सूचना पाकर सीएचसी केंद्र बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे, और घायलों का इलाज में कोई लापरवाही नहीं हो इसके लिए देख रेख करते हुए घायलों का मदद सहयोग किया। कुछ घायलों को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां घायलो को भर्ती कराया गया था, रिम्स में इलाज चल रहे 3 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को दोपहर में सभी मृतक का शव को रांची से एंबुलेंस द्वारा घर पहुंचाया गया। जैसे शव बुढ़मू पहुंचा सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के अलावे अन्य लोग मृतक के घर शव लेकर पहुंचे। वहां परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के गांवों में दिनभर सनाटा रहा और मातम पसरा रहा। सभी मृतक मुरुपीरी पंचायत के रहने वाले हैं। मृतक में मुरुपीरी के छापर टोली निवासी प्रभु मुंडा(45) वर्ष, व बांस बेड़ा गांव के रेशमी कुमारी (12) वर्ष , और डोंगा सरई गांव के विवेक भगत (15) वर्ष शामिल हैं। मृतक प्रभु मुंडा अपने पीछे अपनी पत्नी के सहित दो बेटे और तीन बेटियों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए।, और मृतक रेशमी कुमारी, विवेक भगत अभी स्कूल में पढ़ाई कर ही रहे थे। मृतक में शामिल लोग गरीब किसान परिवार के लोग हैं। घटना को लेकर मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है, और घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पूर्व सांसद संजय सेठ , सुरेश बैठा , प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, पूर्व प्रमुख रामेश्वर पाहन, युवा समाज सेवी अभय कुमार प्रसाद , पूर्व पंचायत समिति के सदस्य प्रमानंद तिवारी, सोनू कुमार मुंडा, सीताराम रवि, रामवृत्त मुंडा, धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, तापेश्वर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर ढांढस बंधाया और सहयोग करने का आश्वासन दिया। वही आदिवासी समाज के अलावे कई लोगों ने भी मृतक के परिवार वालो से मिलकर ढांढस बंधाया और सहयोग राशि दिया। बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने भी मृतक के परिवार वालों से मिलकर दुख जताया और शोक व्यक्त किया। बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने भी मृतक के परिवार वालों को अपने ओर से इस दुख की घड़ी में सहयोग राशि दिया।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमें चोरों से सावधान रहना चाहिए

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौबीस अप्रैल को "राष्ट्रीय कृमि दिवस "के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र में कृमि की दवा खिलाई जाएगी। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को दवा खिलाएं ,ताकि उनके शरीर को सही पोषण मिल पाए ।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रांची के रातू प्रखंड में एक दुःखद मामला सामने आया। पूजा करने आ रहे लोगों का पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में वैन पर सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई।आय दिन होने वाले सड़क दुर्घटना को देखते हुए, वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना बहुत जरुरी है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बुढ़मू क्षेत्र में सरहुल का मेला आयोजित हुआ था। मेला देख के लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जब भी मेले में आएं सावधानीपूर्वक आएं और मेला घूम कर शाम से पहले घर लौट जाना चाहिए। रात के अँधेरे में यात्रा करना सुरक्षित नही होता है।

रामनवमी पूजा में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न ना हो इसे लेकर पूरी तैयारी की गई है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करने की योजना बनाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अचौक निरीक्षण कर तैयारी की जानकारी भी ली जा रही है। लातेहार डीसी गरिमा सिंह के द्वारा जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के कई इलाकों का निरीक्षण कर रामनवमी के जुलूस के रूट और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। लातेहार जिले में सभी थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक की जा रही है, शांति समिति में आने वाले मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी त्वरित कार्रवाई भी कर रहे हैं लातेहार जिले के सभी चौक चौराहों पर पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लातेहार एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय के सभी चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में जिन स्थानों पर विवाद हुआ है, या विवाद होने की संभावना है उन स्थानों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, लातेहार जिला मुख्यालय में रामनवमी के जुलूस का रूट चार्ट तैयार है जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक मुख्य अखाड़ा में रामनवमी जुलूस का शुभारंभ किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक मुख्य अखाड़ा में रामनवमी जुलूस का शुभारंभ किया जाएगा।आसपास ग्रामीण क्षेत्र के सभी अखाड़ों के जुलूस इकट्ठा होंगे सभी अखाड़ों के आगमन के बाद एक साथ थाना चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक और फिर प्रखंड कार्यालय से वापस बाजारटांड़ तक रामनवमी की जुलूस निकाली जाएगी। बाजार टांड़ में रात्रि में कला प्रदर्शन के बाद कार्यालय से वापस बाजारटांड़ तक रामनवमी की जुलूस निकाली जाएगी। बाजारटांड़ में रात्रि में कला प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा और कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर संघ समुदायों के द्वारा रामनवमी जुलूस का स्वागत किया जाएगा। रामनवमी के दिन दोपहर 2:00 के बाद बिजली बाधित कर दी जाएगी। रात में कार्यक्रम के समापन के बाद बिजली सेवा बहाल की जाएगी।

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की अन्न को बर्बाद नहीं करना चाहिए अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की गर्मी के दिन में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चहिये अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की ग्रामीण क्षेत्र में लोग स्वस्थ्य के प्रति लापरवाह होते हैं जिससे कई बीमारी होती है अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें