मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनसंचार सिद्धान्त और प्रतिरूप’ का विमोचन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की। विमोचन जिला स्कूल स्थित चाणक्य परिसर के कुलपति कार्यालय में सम्पन्न हुआ। डॉ. झा की पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंचार की महत्ता आज दिन-प्रतिदिन व्यापक होता जा रहा है।पुस्तक में जनसंचार के सैद्धांतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है जो पत्रकारिता एवं जनसंचार के अध्येताओं व विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी।उन्होंने कहा कि यह विवि परिवार के लिए प्रसन्नता की बात है।
राज्य में जाति आधारित गणना के दूसरे चरण की शुरुआत 15 अप्रैल से होगी। सामान्य प्रशासन विभाग इससे संबंधित विधिवत अधिसूचना जल्द जारी करेगा। इस बार की गणना में सभी सूचीबद्ध जातियों की मौजूदा संख्या पता करने के अलावा किसी नई जाति के बारे में भी जानकारी एकत्र करना है। ताकि इस सर्वेक्षण कार्य के दौरान यह पता चल सके कि क्या राज्य में अब तक ऐसी कोई जाति मौजूद है, जो अब तक सरकारी सूची में शामिल होने से छूटी हुई है। कुछ एक बार चंपारण और सासाराम इलाकों से कुछ एक जातियों के नाम सामने आये थे, जिन्हें लेकर विवाद हुआ था और यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि ये कौन-सी श्रेणी में आती हैं। जाति आधारित इस गणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस जाति की मौजूदा संख्या कितनी है। साथ ही इनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का भी आंकलन सही तरीके से हो सकेगा। अगर गणना के दौरान किसी नई जाति का नाम सामने आता है, तो इसके बाद यह देखा जाएगा कि इसे किस श्रेणी में रखा जाए। इसमें यह भी सूक्ष्मता से अध्ययन किया जाएगा कि यह नई जाति वर्तमान में मौजूद किसी जाति की उप-जाति तो नहीं है। जाति का कोड या क्रम संख्या हिन्दी वर्णमाला के हिसाब से तय किया गया है। नई जाति का पता लगाने के लिए ही जाति गणना के फॉर्म में जातियों की पहले से सूचीबद्ध संख्या से एक संख्या अधिक यानी 215 को बतौर कोड के तौर पर कॉलम में लिखने का प्रावधान किया गया है। अगर कोई नई जाति सामने आती है, तो जाति वाले कॉलम के सामने प्रगणक 215 लिखकर उस जाति का नाम लिखेंगे। अगर कोई नई जाति नहीं है, तो जाति का नाम और सूची में जिस क्रम संख्या पर यह जाति मौजूद है, उसका क्रम के साथ नाम लिखा जाएगा। दूसरे चरण की गणना के कार्य को प्रभावी तरीके से करने के लिए सभी प्रगणकों को मोबाइल पर दी जाने वाली विशेष सॉफ्टवेयर में भी यह प्रावधान किया गया है। इसके जाति वाले कॉलम में जाति का नाम भरने पर उसके सामने जाति का क्रमांक संख्या कोड दर्ज हो जायेगा। जब सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से दूसरे चरण की गणना से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी, तो इसके साथ ही सभी 214 जातियों की सूची भी समेकित तौर पर प्रकाशित करने की संभावना है। अगर कोई पशु पाले हुए हैं, तो इसकी जानकारी भी बतानी होगी।
कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इंडो नेपाल बॉर्डर पर कोविड जांच और सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आने जाने समेत देश के दूसरे राज्यों से ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों की कोविड जांच शुरू कर दी है। विदेशी नागरिकों व पर्यटकों पर खास नजर रखी जा रही है। छौड़ादानों के दो लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद विभाग एक्शन मोड में दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल द्वारा मेडिकल टीम गठित करते हुए जांच शुरू की गई है। रक्सौल बॉर्डर के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट और रक्सौल लैंड कस्टम के पास मैत्री पुल पर कोविड जांच के लिए मेडिकल टीम सक्रिय कर दिया गया है।नेपाल से आने जाने वाले मालवाहक चालको समेत अन्य वाहन चालकों व अन्य लोगों की कोविड जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं,रक्सौल स्टेशन पर मंगलवार से कोविड जांच शुरू की गई है। दिल्ली से आने जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस और पश्चिम बंगाल के हावड़ा आने जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के यात्रियों की कोविड जांच शुरू की गई है। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि कोविड जांच के लिए मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है।इसमें आईसीपी पर जीएनएम मंटूस कुमार और परिचारी रामजी कुमार तथा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सुबह के 8से 10बजे तक व शाम साढ़े चार से छह बजे तक दो शिफ्ट में एलटी उज्ज्वल कुमार के नेतृव में मेडिकल टीम तैनात किया गया है। वहीं,मैत्री पुल पर दिन में एलटी उज्ज्वल कुमार और पुरुष ग्राम साथी अरविंद कुमार को तैनात किया गया है। टीम समेत स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड जांच किट की कमीरक्सौल अनुमंडल अस्पताल में कोविड जांच के लिए किट की कमी बनी हुई है।अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने स्वीकार किया कि यहां आरटीपीसीआर किट उपलब्ध नहीं है।
नेपाल में कोविड संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रोन एक्सबीबी 1.16की पुष्टि होने के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी करते हुए भारत और चीन सीमा से आने जाने वाले लोगों की कोविड जांच तेज कर दी गई है। वीरगंज बॉर्डर के हेल्थ डेस्क पर कोविड जांच के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है।वहीं,नेपाल एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 पहुंच गई है।जबकि पिछले चौबीस घंटे में 1151 लोगों हुई जांच में 76 लोगों कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है।चालू माह में कुल 24 लोगों की जांच में 10 लोगों में कोविड के नए वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 की पुष्टि हुई है। पुष्टि नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के सह प्रवक्ता डॉ समीर अधिकारी ने की। बताया कि भारत की तरह कोविड का नया वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 नेपाल में भी मिला है। साथ ही एक्सबीबी 1.5 से भी 3 लोग ,एक्सबीबी 2.6 से 1लोग ग्रस्त पाए गए हैं। जिसको लेकर भारत से लगी नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है।
अवैध आरा मिल बंद नहीं करने के विरोध में अरेराज के लाइसेंसी आरा मिल मालिकों द्वारा मंगलवार को सरस्वती मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भवानी टिंबर अरेराज के मालिक संजय कुमार अस्थाना ने बताया कि वन विभाग को 5 वर्षों से अवैध आरा मिल के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं हो पा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल तक वन विभाग अगर कार्रवाई नहीं करती है तो विवश होकर 14 अप्रैल 2023 से वन प्रमंडल कार्यालय मोतिहारी के सामने अनुज्ञप्ति धारी आरा मिल मालिक अनशन पर बैठने को विवश होंगे। बैठक में विजय कुमार गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, लालबाबू पंडित, प्रेम गुप्ता, निहाल खान, कमलेश्वर गुप्ता, अरमान आलम आदि आरा मिल मालिक उपस्थित थे।
चंडी माई स्थान के समीप 24 मार्च को डिलिवरी बॉय को चाकू मारकर लूटपाट मामले में फरार आरोपित नकछेद टोला का मोहम्मद आमीर अंसारी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसमें 28 मार्च को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। लूट की बाइक, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। घटना में शामिल बदमाश नकछेद टोला के थे। फरार दो बदमाशों पर पुलिस दबिश बढ़ी तो एक ने सरेंडर किया। दूसरे की खोज जारी है। पूर्व में नकछेद टोला के अजमत खान उर्फ थारू, तस्लीम शेख, अफसर आलम व विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया था। 24 मार्च को हुई थी लूट 24 मार्च को जियो मार्ट के डिलेवरी बॉय छपरा के सहजितपुर थाना के नसीबा निवासी सत्येन्द्र राय व सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के रिखवली निवासी कमलेश कुमार छतौनी से सामान की डिलीवरी कर रूम वापस लौट रहे थे। रास्ते मे चंडी माई स्थान के समीप बाइक सवार अपराधियों ने इनकी बाइक रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर कमलेश को चाकू मार बाइक, सात हजार रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कमलेश की 28 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गयी।
कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कोटवा प्रखंड अंतर्गत जसौलीपट्टी में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय चम्पारण सत्याग्रह स्मृति समारोह की सफलता के लिए जिला स्तरीय टीम ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। आयोजन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांधीजी के आदमकद प्रतिमा का रंग रोगन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रभात फेरी, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, कवि सम्मेलन, भाषण , पेंटिंग प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल का निर्माण आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
मोतिहारी नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित रामचरितमानस यज्ञ व श्री राम कथा का आयोजन में चतुर्थ दिवस का श्री राम कथा का प्रारंभ भक्ति रस में डुबकी लगाने वाले भगवत भजन से हुआ। उसके बाद बांदा यूपी से पधारे विद्वान कथावाचक मानस रत्न डॉ राम गोपाल तिवारी ने प्रभु राम और लक्ष्मण के जनकपुर नगर देखने के प्रसंग से अध्यात्मिक विवेचना प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के द्वारा जनकपुर नगर देखने की इच्छा प्रकट करने के पश्चात प्रभु राम ने गुरु विश्वामित्र से इसकी अनुमति मांगी। विश्वामित्र ने भगवान राम से न केवल लक्ष्मण को भ्रमण कराने का, अपितु दोनों भाइयों के सुंदर बदन को सभी नगर वासियों को दिखा देने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जीवात्मा दो प्रकार के होते हैं। एक वे जीवात्मा जो अपना धाम, काम, दाम और नाम का परित्याग करके परमात्मा को देखने निकल पड़ते हैं। दूसरे प्रकार की जीवात्मा अपने धाम, काम, दाम और नाम में लगे रह परमात्मा के कृपा दृष्टि की अभिलाषी होते हैं ।
संग्रामपुर प्रखंड के बरवां पंचायत स्थित श्यामपुर उच्च विद्यालय के परिसर में टेन प्लस टू के भवन निर्माण में मानक विहीन सामग्रियों को लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को स्थल पर जाकर काम को रोका व विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के द्वारा काम रोके जाने के बाद सूचना पर पहुंचे जेई मोहित कुमार को लोगों ने गड़बड़ियों से अवगत कराया। जिसके बाद जेई ने कार्य के मानकों के बारे में विस्तार से बताया। हालांकि ग्रामीण उनके तर्कों से संतुष्ट नहीं थे। ग्रामीण शैलेंद्र ठाकुर, अमरेश राम आदि का कहना था कि छत का भवन निर्माण है और उसके आधार में ही काम कमजोर होगा तो यहां के पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। कभी भी बिल्डिंग को कोई नुकसान हुआ तो जो भी बच्चे इसमें उस समय पढ़ रहे होंगे दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लोगों ने कहा कि सीमेंट की क्वालिटी कमजोर है जबकि छड़ भी मानक के अनुरूप मालूम नहीं पड़ रहा है। बाद में आश्वासन दिया कि सीमेंट को बदलवा दिया जाएगा। जेई मोहित का कहना था कि काम में जो भी सामग्री लग रही है उसकी जांच कर कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार सिंह व अन्य विभागीय पदाधिकारी ग्रीन सिग्नल दे चुके हैं। उनके अधिकार क्षेत्र में जो है वह करा रहे हैं। जेई मोहित ने बताया कि विद्यालय के भवन निर्माण में एक करोड़ 13 लाख का प्राक्कलन पारित हुआ है । इसके बाद भी कार्य की गुणवत्ता को बरकरार रखा गया है। इसमें 12 एमएम का छड़ 53 ग्रेड का सीमेंट सहित अन्य सामग्री मानक के अनुसार लगाया जा रहा है। इस पर ग्रामीण भड़क गए और कहा कि काम के समय कोई अधिकारी यहां रहते नहीं हैं और मानक के अनुसार काम होने का दावा करते हैं।
स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा सीएचसी रेहटी नेशनल क्वालिटी अश्यारेस स्टैण्ड के तहत सीएचसी रेहटी का राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेशन राष्ट्रीय स्तर के दल ने किया था सर्टिफिकेशन के लिए विशेष निरीक्षण सीहोर। नेशनल क्वालिटी अश्यारेस स्टैण्ड (एनक्यूएएस) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी का राष्ट्रीय स्तर से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। सीहोर जिले के सीएचसी रेहटी प्रदेश में सीएचसी श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त की प्रथम स्थान रहा। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के मागदर्शन एवं दिशा-निर्देशन तथा जिला क्वालिटी टीम एवं विकासखण्ड बुदनी तथा रेहटी की समस्त स्वास्थ्य टीम द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। सीएमएचओ डॉ. डेहरिया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी का राष्ट्रीय स्तर के दल द्वारा माह 21 एवं 22 फरवरी 2023 को असिस्मेट किया गया। इस दल में डॉ. रीता कालरा चण्डीगढ़ एवं डॉ. प्रशांत कापसे लातूर महाराष्ट्र से शामिल हुए थे। दल के द्वारा सीएचसी के प्रत्येक विभाग का असिस्मेंट किया गया था। जिसमें कई मानक बिंदुओं पर सघन असिसमेंट किया गया था। सीएचसी रेहटी को 965 प्रतिशत अंक प्रदान किए गए। जो राज्य स्तर की 4 अन्य संस्थाओं में सर्वाधिक है। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त द्वारा सर्टिफिकेशन की सूची जारी की गई है।
