नेपाल में कोविड संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रोन एक्सबीबी 1.16की पुष्टि होने के बाद नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी करते हुए भारत और चीन सीमा से आने जाने वाले लोगों की कोविड जांच तेज कर दी गई है। वीरगंज बॉर्डर के हेल्थ डेस्क पर कोविड जांच के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है।वहीं,नेपाल एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 पहुंच गई है।जबकि पिछले चौबीस घंटे में 1151 लोगों हुई जांच में 76 लोगों कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है।चालू माह में कुल 24 लोगों की जांच में 10 लोगों में कोविड के नए वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 की पुष्टि हुई है। पुष्टि नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के सह प्रवक्ता डॉ समीर अधिकारी ने की। बताया कि भारत की तरह कोविड का नया वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 नेपाल में भी मिला है। साथ ही एक्सबीबी 1.5 से भी 3 लोग ,एक्सबीबी 2.6 से 1लोग ग्रस्त पाए गए हैं। जिसको लेकर भारत से लगी नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है।