कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कोटवा प्रखंड अंतर्गत जसौलीपट्टी में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय चम्पारण सत्याग्रह स्मृति समारोह की सफलता के लिए जिला स्तरीय टीम ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। आयोजन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांधीजी के आदमकद प्रतिमा का रंग रोगन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रभात फेरी, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, कवि सम्मेलन, भाषण , पेंटिंग प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल का निर्माण आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया।