कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इंडो नेपाल बॉर्डर पर कोविड जांच और सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आने जाने समेत देश के दूसरे राज्यों से ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों की कोविड जांच शुरू कर दी है। विदेशी नागरिकों व पर्यटकों पर खास नजर रखी जा रही है। छौड़ादानों के दो लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद विभाग एक्शन मोड में दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल द्वारा मेडिकल टीम गठित करते हुए जांच शुरू की गई है। रक्सौल बॉर्डर के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट और रक्सौल लैंड कस्टम के पास मैत्री पुल पर कोविड जांच के लिए मेडिकल टीम सक्रिय कर दिया गया है।नेपाल से आने जाने वाले मालवाहक चालको समेत अन्य वाहन चालकों व अन्य लोगों की कोविड जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं,रक्सौल स्टेशन पर मंगलवार से कोविड जांच शुरू की गई है। दिल्ली से आने जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस और पश्चिम बंगाल के हावड़ा आने जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के यात्रियों की कोविड जांच शुरू की गई है। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि कोविड जांच के लिए मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है।इसमें आईसीपी पर जीएनएम मंटूस कुमार और परिचारी रामजी कुमार तथा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सुबह के 8से 10बजे तक व शाम साढ़े चार से छह बजे तक दो शिफ्ट में एलटी उज्ज्वल कुमार के नेतृव में मेडिकल टीम तैनात किया गया है। वहीं,मैत्री पुल पर दिन में एलटी उज्ज्वल कुमार और पुरुष ग्राम साथी अरविंद कुमार को तैनात किया गया है। टीम समेत स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड जांच किट की कमीरक्सौल अनुमंडल अस्पताल में कोविड जांच के लिए किट की कमी बनी हुई है।अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने स्वीकार किया कि यहां आरटीपीसीआर किट उपलब्ध नहीं है।