बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मालगाड़ियों के हादसे रोकने के लिए रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरों की मदद लेगी। एआई कैमरे मालगोदाम से गुजरने वाली मालगाड़ियों की निरीक्षण रिपोर्ट बनाएगी। महज 15 मिनट में निरीक्षण रिपोर्ट अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को मिल सकेगी। इससे मालगाड़ियों में किसी भी तरह की क्षति, खामी या गड़बड़ी का पता लग सकेगा और समय रहते उसे दूर किया जा सकेगा। इससे काफी हद तक मालगाड़ियां हादसे का शिकार होने से बचेंगी।
सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब खादी के बारे में जानेंगे। बोर्ड ने आठवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 33 स्किल मॉड्यूल जारी किया है, इसमें खादी बनाने की तकनीक भी छात्रों को सिखाई जायेगी। इसके अलावा छात्रों को कोविड से बचाव के तरीके के बारे में भी ट्रेनिंग दी जायेगी। डीएवी खबड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने बताया कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में कई रोजगार की संभावनायें हैं। छात्रों को इनके बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा।सीबीएसई ने यह स्किल मॉड्यूल वोकेशनल एजुकेशन के तहत शुरू किया है। यह मॉड्यूल गर्मी की छुट्टी में स्कूलों में चलाये जायेंगे। एक मॉड्यूल 12 से 15 घंटे का होगा। सीबीएसई ने कहा कि इस ट्रेनिंग से छात्रों को 12वीं के बाद कई क्षेत्रों में रोजगार के मौके मिल सकते हैं।
बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि स्नातक द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा आगामी 15 अप्रैल से प्रारंभ होगी। परीक्षा 25 अप्रैल तक संचालित होगी। जानकारी पंडित उगम पांडेय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कर्मात्मा पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि गृह केंद्र पर ही प्रायोगिक परीक्षा संचालित होगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। प्राचार्य अपने स्तर से जिले के कॉलेजों से आहर्ता प्राप्त शिक्षकाें को बाह्य परीक्षक नियुक्त कर प्रायोगिक परीक्षा संपन्न करायेंगे। बाह्य परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करायी जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा को लेकर कॉलेजों में तैयारी चल रही है। प्राचार्य डॉ. पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थी एक दिन पूर्व कॉलेज आकर अपने ग्रुप की जानकारी प्राप्त कर लेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद के अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता को विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे के निर्देश पर बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ का क्षेत्र प्रमुख बनाया गया। मालूम हो कि अधिवक्ता श्री श्रीवास्तव जिला मंत्री, विभाग मंत्री, प्रांत सह मंत्री, प्रांत मंत्री और बिहार झारखंड के क्षेत्र संपर्क प्रमुख का दायित्व निर्वहन भी किए हैं। इनके मनोनयन पर विहिप के प्रांत सह संपर्क प्रमुख सह चंपारण विभाग के मंत्री राणा रणवीर सिंह, जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, डा संतोष श्रीवास्तव्र, मनीष कुमार, राजन तिवारी, जितेन्द्र कुशवाहा, हेमंत कुमार, आनन्द प्रकाश, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर आदि ने हर्ष जताया है।
बिहार राज्य से राजेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पितौरगढ़ के व्यवसायी से 27.50 लाख रुपये की ठगी मामले में उत्तराखंड पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी कई स्थानों पर छापेमारी की है। उत्तराखंड पुलिस शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला व हरसिद्धि थाना के नवादा गांव से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले शनिवार को भी पुलिस ने शहर के बलुआ गोपालपुर मोहल्ले से पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया था।उत्तराखंड पितौरगढ़ थाना के पुलिस अधिकारी हरीश पूरी ने बताया कि बलुआ के संतोष कुमार का नाम केस में आया है। उसे उत्तराखंड न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन तामिला करा दिया गया है। शनिवार रात व रविवार को नगर थाना के श्रीकृष्ण नगर, रघुनाथपुर ओपी के मजूरहां, कोटवा व हरसिद्धि थाना के नवादा गांव सहित दर्जनों स्थानों पर नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्या है मामलाउत्तराखंड, पितौरागढ़ थाना के बेलिनाम मोहल्ला निवासी व्यवसायी राजेन्द्र सिंह से साइबर फ्ऱॉडों ने अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2022 तक एक करोड़ रुपये तथा गाड़ी की लॉटरी लगने के नाम पर टैक्स व रजिस्ट्रेशन के नाम पर करीब 27.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यवसायी से फ्ऱॉड के लिए उपयोग में लायी गयी मोबाइल सिमकार्ड तथा बैंक खाता मोतिहारी जिला का पाया गया। वैज्ञानिक विधि से अनुसंधान करते हुए उत्तराखंड पुलिस मोतिहारी पहुंचकर दो दिनों से फ्ऱॉड की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Transcript Unavailable.
मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार से बातचीत में पंकज कुमार ने रखी अपनी राय।
Transcript Unavailable.
ई-रेल टिकट के दो धंधेबाज धराये रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिटकहियां में छापेमारी कर पर्सनल यूजर आईडी पर ई रेल टिकट बनाने वाले दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना पर झिटकहियां स्थित एक मोबाइल दुकान में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान दुकानदार के कम्प्यूटर व मोबाइल से पर्सनल यूजर आईडी पर निर्गत 28127 रुपये मूल्य का बारह फ्यूचर एवं पास्ट ई-टिकट बरामद हुआ। ई-टिकट बरामद होने के बाद कम्प्यूटर व मोबाइल जब्त करते हुए दुकान संचालक झिटकहियां नयका टोला निवासी लालबाबू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शेख बाजार के दीपक मोबाइल नामक दुकान में छापेमारी कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल से 35321 रुपये मूल्य का दस पास्ट ई-टिकट बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार दोनों ई-टिकट धंधेबाजों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता के साथ एएसआई बिजेंद्र सिंह, मेहीलाल, कांस्टेबल शम्भू कुमार व मयंक कुमार आदि शामिल थे। आरपीएफ छापेमारी में एक रेल ई टिकट धंधेबाज गिरफ्तार रक्सौल। रेल ई टिकट कालाबजारी की इनपुट पर रक्सौल आरपीएफ पोस्ट कमान्डर इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप के नेतृत्व में गुरुवार को मैनाटांड़ बाजार वार्ड नम्बर नौ स्थित अम्बे साइबर कैफे में छापेमारी करके आरपीएफ जवानों ने एक रेल ई टिकट धंधेबाज को गिरफ्तार किया।इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर श्री कश्यप ने की। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में केस दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को बेतिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व बरामद सामान जब्त कर लिया गया है।यह छापेमारी गुप्त सूचना पर की गई। सूचना के बाद आरपीएफ सक्रिय हुई व घटनास्थल पर पहुंच दुकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान दुकान में मौजूद दुकानदार मंजीत कुमार को कब्जा में लिया।उन्होंने बताया कि जांच में तीन पर्सनल यूजर आईडी, तीन ईमेल आईडी सहित पूर्व में काटे गये कुल पैंसठ अदद रेलवे ई टिकट बिक्री का साक्ष्य प्राप्त हुआ है । छापेमारी में रेलवे ई टिकट काटने वाले कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण को जब्त किया गया।
पीपराकोठी केविके के एग्रो एडवाइजरी ने अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.नेहा पारेख ने बताया कि मौसम वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34.7 एवं 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 27 प्रतिशत, हवा की औसत गति 5.1 किमी प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 6.9 मिमी तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 9.0 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 से०मी० की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 21.5 एवं दोपहर में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा। समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 11 अप्रैल 2023 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। हालांकि मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके चलते दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि सतही हवा की रफ्तार थोड़ी ज्यादा रहने की सम्भावना है। हवा की दिशा पछिया रहने का अनुमान है।
