मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में आबादी के अनुसार पेयजल मयस्सर नहीं हो रहा है। समरसेबल पंप लगाये जाने के बावजूद वर्षों पुरानी पेयजल योजना से शहरी क्षेत्र में पेयजल का संकट बरकरार है। शहरी क्षेत्र में करीब एक दर्जन जगह पाइप लाइन वाटर पंप लगाए गये हैं। इसमें मात्र तीन जगह से ही पेयजल की आपूर्ति हो रही है। शहर की आबादी करीब दो लाख से अधिक हो गयी है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 70 लीटर पानी की दरकार है। शहरी आबादी के आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन 1 करोड़ 40 लाख लीटर पानी की जरूरत है लेकिन मात्र तीन ही पंप चालू रहने से 3 से 3.5 लाख लीटर प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति हो रही है। लिहाजा शहरी क्षेत्र में पेयजल का पहले से गहराया संकट अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शहरवासी निजी पंप से ही काम चलाने को विवश हैं। कहते हैं अधिकारी पीएचईडी के सहायक अभियंता जोबैर आलम ने बताया कि उपलब्ध संसाधन से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। भूजल स्तर में गिरावट आयी है।

मोतिहारी नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद गुरुवार को पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता महापौर प्रीति कुमारी ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस दौरान, बहुप्रतिक्षित वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को अनुमोदित किया गया। जिसे पारित करने के लिए शीघ्र ही बोर्ड की विशेष बैठक बुलाये जाने की उम्मीद है। इस बार मोतिहारी नगर निगम का करीब 251 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। जबकि पिछले साल 216 करोड़ का बजट था। निगम क्षेत्र में विकास को लेकर योजनाओं का किया गया चयन सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए पार्षदों के द्वारा दिये गये प्रस्ताव के आधार पर विकाय कार्य के क्रियान्वयन के लिए योजनाओं का चयन किया गया। इसके तहत विभिन्न वार्डों में रोड व नाला निर्माण के करीब 70 योजनाओं को चयनित किया गया। अनुबंधकर्मियों के मानदेय में10 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय सशक्त स्थायी समिति की बैठक में काम कर रहे अनुबंधकर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया। यह बढ़ोत्तरी अप्रैल माह से लागू हो जाएगी। इसका लाभ निगम के 141 अनुबंधकर्मियों को मिलेगा।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गये छापेमारी अभियान के दौरन हत्या व महिला प्रताड़ना के आरोपित समेत 84 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि हत्याकांड में पांच, एससीएसटी में एक, हत्या के प्रयास में दो, महिला प्रताड़ना में एक पॉक्सों कांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हरसिद्धि, पकड़ीदयाल, केसरिया,मधुबन, राजेपुर व कल्याणपुर से गिरफ्तारी की गयी। इसके अलावा यातायात उल्लंघन मामले में 18 हजार पांच सौ रुपये की वसूली की गयी है।

  जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। छौड़ादानो प्रखंड में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुवार को मोतिहारी शहर में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जाता है कि यह दो दिन पहले दूसरे राज्य से आया था। घर पर आने के बाद तेज बुखार होने पर डॉक्टर से दिखाया। जिस पर कोरोना जांच कराया गया जिसमें पॉजिटिव मिला है। फिलहाल उसे होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि दवा दे दिया गया है। मरीज को होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। शुक्रवार को उसके पूरे परिजन का कोरोना जांच के लिये सेम्पल लिया जायेगा। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।

  मोतिहारी शहर के गांधी नगर रमना मोहल्ले में गुरुवार को भवन निर्माण के दौरान राज मिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी। राजमिस्त्री का नाम ललन प्रसाद यादव है जो बंजरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव का रहने वाला है। नगर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। राजमिस्त्री के तीन छोटे बच्चे है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस को बताया है कि सुबह में भोजन करने के बाद गांधी नगर रमना में एक मकान मेें सेंट्रिंग का काम करने चले गये। उनके साथ गांव के भी कुछ मजदूर थे। मजदूरों ने बताया कि सेंट्रिंग के दौरान खड़ा होने पर हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट मे आ गया। छटपटा कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर घर के सभी लोग घटनास्थल पर गये तो वे मरे पड़े थे। मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गये थे। नगर थाने में सूचना दी गयी। नगर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। राज मिस्त्री के तीन अबोध पुत्र है।

बजरंग मित्र मंडल द्वारा हेनरी बाजार मीठा पट्टी हनुमान मंदिर में प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव का भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह महिला पुरुष बच्चे सैकड़ों की संख्या में हाथ में ध्वज लेकर बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार पूची ने बताया कि एक रथ पर हनुमान और श्री राम दरबार की दिव्य झांकी व दूसरे रथ पर हनुमान जी के फूलों से शृंगार किया हुआ विग्रह की झांकी के साथ शोभायात्रा पचंमंदिर बनिया पट्टी मेन रोड मुख्य मार्ग होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची । संध्या में अखंड ज्योति अलौकिक सिंगार व भजन गायिका श्रेया सिंह द्वारा रात्रि भर भजनों का दौर चलता रहा भक्त झूमते रहे और छप्पन भोग का दर्शन करते रहे जैसे ही श्रेया सिंह ने गाया वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम रसियो रे प्रभु मन वसियो रे, भक्त झूमने लगे । सचिव अनुपम जयसवाल ने शोभायात्रा में जिला प्रशासन के चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया । मौके पर विजय जयसवाल,रामपुकार शाह ,ललिता प्रसाद, हरीश कुमार, जैकी कुमार, गुड्डू कुमार ,मनमोहन शर्मा ,पवन कुमार मनदीप सिंह थे।

मेहसी थाना क्षेत्र की उझिलपुर पंचायत के उझिलपुर गांव में गैंस सिलेंडर फटने से युवक दशरथ राम (30 साल) की मौत हो गयी। गुरुवार सुबह नौ बजे भोजन बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग बुझा रहे ग्रामीण दशरथ की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उझिलपुर गांव निवासी चनिया देवी घर के सामने बांध किनारे फूस के मकान में भोजन बना रही थी। इसी क्रम में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों से फूस के मकान में भी आग लग गयी। ग्रामीण वहां पहुंचकर आग बुझाने लगे, तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस कारण दशरथ की मौत हो गयी। आग से महिला चनिया देवी (50) का पैर झुलस गया। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में बर्तन, अनाज सहित लगभग चार हजार के सामान जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घायल महिला को मेहसी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। आग बुझाने के क्रम में मौत से मचा कोहराम मेहसी उझिलपुर गांव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से घर में आग लगने के क्रमें आग बुझा रहे दशरथ राम की मौत से कोहराम मचा है। उसकी पत्नी अनिता देवी पति की मौत से बार बार बेहोश हो जा रही है। दसरथ राम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दशरथ मज़दूरी कर अपने चार बच्चे व पत्नी सहित 6 लोगों का भरण पोषण करता था। चांदनी कुमारी 12 वर्ष ,सिवनी 10 वर्ष ,पुत्र रविकुमार 9 वर्ष व नन्दनी कुमारी 5 वर्ष की है। वह घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था।

मोतिहारी शहरी क्षेत्र में नगर निगम के गठन के बावजूद पेयजल की आपूर्ति का लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है। करीब पांच साल पहले शुरू की योजना पूर्ण रूप से धरातल पर नहीं उतर सकी है। यह हाल है शहर के अमरूत योजना का। इस योजना से हर घर में शुद्ध पेयजल मुहैया कराना है। इसके लिए दो फेज में 1.05 अरब रुपये की योजना पर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का कार्य चल रहा है। जो अभी आधा अधूरा है। लिहाजा करीब दो लाख की शहरी आबादी की अभी नयी योजना प्यास बुझाने में विफल साबित हो रही है। जबकि नगर विकस प्रमंडल का दावा है कि दोनों फेज की पाइप लाइन जलापूर्ति योजना को इस माह में हर हाल में पूरा करना है। हालांकि विभागीय अधिकारियों की माने तो कार्य एजेंसी को पेयजल आपूर्ति बहाली को लेकर कड़ा निर्देश दिया गया है।

चकिया थाना क्षेत्र के मधुबन रोड सहित रेलवे रैक प्वाइंट पर अवैध बालू भंडारण, परिवहन तथा विक्रय को लेकर गुरुवार प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पांडे, सहायक पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, अंचलाधिकारी हेमंत कुमार झा, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित भारी संख्या में सशस्त्रत्त् बल मौजूद रहे। छापेमारी अभियान में 19 ट्रक व एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया। विभाग ने जब्त वाहन चालकों तथा वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि जब्त वाहनों के चालकों तथा वाहन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके अतिरिक्त अवैध बालू भंडारण के आरोप में भी सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।अवैध जब्त वाहनों को स्थानीय थाना परिसर में रखा गया है।

वित्तीय वर्ष समाप्ति पर जिले के आठ निबंधन कार्यालयों ने लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली की है। विगत वित्तीय वर्ष में जिले को 2.87 अरब रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य था। इसके विरूद्ध जिले के सातों निबंधन कार्यालयों ने लक्ष्य के विरूद्ध 3.21 अरब रुपये राजस्व की प्राप्ति की है। जो निर्धारित लक्ष्य का 111 प्रतिशत है। मोतिहारी निबंधन कार्यालय को 1.16 अरब रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य था। इसके विरूद्ध मोतिहारी ने लक्ष्य से अधिक 1.27 अरब रुपये राजस्व की वसूली की है। जो निर्धारित लक्ष्य का 110.09 प्रतिशत