बजरंग मित्र मंडल द्वारा हेनरी बाजार मीठा पट्टी हनुमान मंदिर में प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव का भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह महिला पुरुष बच्चे सैकड़ों की संख्या में हाथ में ध्वज लेकर बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार पूची ने बताया कि एक रथ पर हनुमान और श्री राम दरबार की दिव्य झांकी व दूसरे रथ पर हनुमान जी के फूलों से शृंगार किया हुआ विग्रह की झांकी के साथ शोभायात्रा पचंमंदिर बनिया पट्टी मेन रोड मुख्य मार्ग होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची । संध्या में अखंड ज्योति अलौकिक सिंगार व भजन गायिका श्रेया सिंह द्वारा रात्रि भर भजनों का दौर चलता रहा भक्त झूमते रहे और छप्पन भोग का दर्शन करते रहे जैसे ही श्रेया सिंह ने गाया वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम रसियो रे प्रभु मन वसियो रे, भक्त झूमने लगे । सचिव अनुपम जयसवाल ने शोभायात्रा में जिला प्रशासन के चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया । मौके पर विजय जयसवाल,रामपुकार शाह ,ललिता प्रसाद, हरीश कुमार, जैकी कुमार, गुड्डू कुमार ,मनमोहन शर्मा ,पवन कुमार मनदीप सिंह थे।