जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गये छापेमारी अभियान के दौरन हत्या व महिला प्रताड़ना के आरोपित समेत 84 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि हत्याकांड में पांच, एससीएसटी में एक, हत्या के प्रयास में दो, महिला प्रताड़ना में एक पॉक्सों कांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हरसिद्धि, पकड़ीदयाल, केसरिया,मधुबन, राजेपुर व कल्याणपुर से गिरफ्तारी की गयी। इसके अलावा यातायात उल्लंघन मामले में 18 हजार पांच सौ रुपये की वसूली की गयी है।