मोतिहारी नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद गुरुवार को पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता महापौर प्रीति कुमारी ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस दौरान, बहुप्रतिक्षित वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को अनुमोदित किया गया। जिसे पारित करने के लिए शीघ्र ही बोर्ड की विशेष बैठक बुलाये जाने की उम्मीद है। इस बार मोतिहारी नगर निगम का करीब 251 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। जबकि पिछले साल 216 करोड़ का बजट था। निगम क्षेत्र में विकास को लेकर योजनाओं का किया गया चयन सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए पार्षदों के द्वारा दिये गये प्रस्ताव के आधार पर विकाय कार्य के क्रियान्वयन के लिए योजनाओं का चयन किया गया। इसके तहत विभिन्न वार्डों में रोड व नाला निर्माण के करीब 70 योजनाओं को चयनित किया गया। अनुबंधकर्मियों के मानदेय में10 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय सशक्त स्थायी समिति की बैठक में काम कर रहे अनुबंधकर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया। यह बढ़ोत्तरी अप्रैल माह से लागू हो जाएगी। इसका लाभ निगम के 141 अनुबंधकर्मियों को मिलेगा।