सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब खादी के बारे में जानेंगे। बोर्ड ने आठवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 33 स्किल मॉड्यूल जारी किया है, इसमें खादी बनाने की तकनीक भी छात्रों को सिखाई जायेगी। इसके अलावा छात्रों को कोविड से बचाव के तरीके के बारे में भी ट्रेनिंग दी जायेगी। डीएवी खबड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने बताया कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में कई रोजगार की संभावनायें हैं। छात्रों को इनके बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा।सीबीएसई ने यह स्किल मॉड्यूल वोकेशनल एजुकेशन के तहत शुरू किया है। यह मॉड्यूल गर्मी की छुट्टी में स्कूलों में चलाये जायेंगे। एक मॉड्यूल 12 से 15 घंटे का होगा। सीबीएसई ने कहा कि इस ट्रेनिंग से छात्रों को 12वीं के बाद कई क्षेत्रों में रोजगार के मौके मिल सकते हैं।
