महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि में स्थापित सेहत केन्द्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में चाणक्य परिसर के रामचन्द्र शुक्ल सभागार में ‘एड्स समस्या एवं समाधान’ के विषय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सेहत केन्द्र के नोडल ऑफिसर तथा सेहत केंद्र के समन्वयक प्रो. पवनेश कुमार व राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के समन्वयक प्रो. प्रसून दत्त सिंह, जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर तथा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो प्रणवीर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ मिथिलेश कुमार व सेहत केंद्र के सह-संयोजक एवं संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ बबलू पाल महोदय उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में सदर चिकित्सालय के डॉ मिथलेश कुमार ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को रेखांकित किया तथा उनसे कारकों को पहचान कर उनसे बचने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ मिथिलेश ने अपने व्याख्यान में एड्स से बचने के उपाय को बताते हुए कहा कि व्यक्ति का भौतिक शरीर, आध्यात्मिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने से ही स्वस्थ कहा जाता है। उन्हाेंने यह भी बताया कि व्यक्ति में 70 प्रतिशत बीमारी का कारण मानसिक बीमारी होती है। उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध से, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से, माता-पिता के एचआईवी संक्रमित होने से उनके होने वाले बच्चे को तथा एचआईवी संक्रमित सुई के प्रयोग से एड्स की बीमारी होती है।

  मुंशी सिंह महाविद्यालय में 21अप्रैल तक चलने वाले एन.सी. सी.संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है। गुरुवार को पी.टी., ड्रिल व हथियार का प्रशिक्षण कैडेटों को आर्मी के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। कैंप के संचालन के लिए 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकरण को कैंप कमांडेंट नियुक्त किया गया है। कैप्टन अरुण कुमार ने बताया कि आज कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकरन ने कुल 600 कैडेटों के बीच ओपनिंग एड्रेस किया।उन्होंने कहा कि एकता व अनुशासन एनसीसी का आदर्श वाक्य है और इसे हर हाल में आपको बनाए रखना है।मुंशी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने बतलाया कि 14अप्रैल को बिहार झारखंड एन.सी.सी.निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जेनरल का विजिट कार्यक्रम है।

पताही प्रखंड के बराशंकर महमदपुर राजकीय मध्य विद्यालय उर्दू में मात्र एक कमरे में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में अभी मात्र चार कमरे हैं । जिसमें दो कमरे की छत टूट टूट कर लगातार गिरते रहते हैं । इसके कारण उक्त भवन में पठन-पाठन नहीं कराया जाता क्योंकि कब छत गिर जाए यह कहा नहीं जा सकता। फिर भी भवन के आभाव मे उक्त कमरे के आधे भाग में विद्यालय का सामान जैसे अलमीरा, गोदरेज व अन्य जरूरत का सामान रखा गया है। एक खपरैल कमरा है जिसकी भी स्थिति दयनीय है। विद्यालय मे वर्ग 1 से वर्ग 8 तक की पढ़ाई होती है। लगभग 300 छात्र - छात्राएं नामांकित हैं। स्कूल में 8 शिक्षक व 2 शिक्षा सेवक कार्यरत हैं। कहते हैं एचएमविद्यालय के प्रभारी एचएम इंतज़ार अहमद ने बताया कि विद्यालय में भवन का़फी जर्जर हालत में है। विद्यालय के कमरों का छत लटक गया है।विगत छह वर्ष से विभाग को कई बारआवेदन दिया गया है। कहते हैं बीईओ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त विद्यालय के भवन की स्थिति का़फी जीर्ण शीर्ण है। इसके बारे में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराया गया है। राशि उपलब्ध होते ही भवन बनेगा।

अध्यक्ष जिला जल व स्वच्छता समिति सह डीएम की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत कार्य में प्रगति को लेकर पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई । डीएम सौरभ जोरवाल ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत जिले भर में स्वच्छता को लेकर किये गये कार्यों की समीक्षा की। उन्हाेंने ओडीएफ प्लस को लेकर सभी पंचायतों में मानक के अनुसार कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय निर्माण व उपयोग पर विशेष आभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने समुदायिक स्वच्छता परिसर का रख रखाव सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। डीएम ने डबल्यूपीयू निर्माण में प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही उसके संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वर्ष 23-24 में एसएलडबल्यूएम के लिए पंचायतों का चयन व सामग्री क्रय करने का निर्देश दिया। एसएएलडबल्यूएम के तहत ठोस व तरल कचरा प्रबंधन को लेकर प्रथम चरण में 51 पंचायत व दूसरे चरण में 111 पंचायतों का चयन किया गया था। तृतीय चरण में शेष 234 पंचायतों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए चयन करने संबंधी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने गोवर्धन योजना व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के संचालन को लेकर निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सादिक अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार, निदेशक डीआरडीए मेधा कश्यप, जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद , नगर आयुक्त शंभूशरण, डीपीओ आईसीडीएस, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी नितिन ुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार,जिला समन्वयक गौतम कुमार व जिला सलाहकार आदि उपस्थित थे।

जननी बाल सुरक्षा और बंध्याकरण के प्रोत्साहन राशि के लिए दो माह से पताही में अस्पताल से लेकर कई प्रसूता बैंक का चक्कर लगा रही हैं । मामले को लेकर रामपुर उत्तरी ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधि उमेश जयसवाल ने सीएस व डीएम सहित वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया है। इस बाबत सुधा,छठिया देवी,सरिता देवी व जूही कुमारी सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि अबतक पैसा नहीं मिला है।इधर लेखापाल अशोक पोद्दार ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार 15 के बाद ही राशि का भुगतान करना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.श्याम पासवान ने बताया कि 31 मार्च तक सभी पुराने लाभुकों का भुगतान किया जा चुका है। यदि इन लोगों का भुगतान लंबित है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

  प्रधान गणना पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण के सफल आयोजन की तैयारी व महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई । द्वितीय चरण की गणना 15 अप्रैल से 15 मई तक होगी। चार्ज पदाधिकारी द्वारा बिहार जाति आधारित गणना पोर्टल पर प्रथम चरण में संकलित किए गए आंकड़ों की प्रविष्टि व उसका अनुमोदन किया जाएगा। गणना कार्य में दोहरी प्रविष्टि को रोकने व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जेपी सिंह, डीपीओ आईसीडीएस, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम, डीआईओ रविकेश कुमार, डिीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार आदि थे। 15 प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रही हैं प्रसूता जननी बाल सुरक्षा और बंध्याकरण के प्रोत्साहन राशि के लिए दो माह से पताही में अस्पताल से लेकर कई प्रसूता बैंक का चक्कर लगा रही हैं । मामले को लेकर रामपुर उत्तरी ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधि उमेश जयसवाल ने सीएस व डीएम सहित वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया है। इस बाबत सुधा,छठिया देवी,सरिता देवी व जूही कुमारी सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि अबतक पैसा नहीं मिला है।इधर लेखापाल अशोक पोद्दार ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार 15 के बाद ही राशि का भुगतान करना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.श्याम पासवान ने बताया कि 31 मार्च तक सभी पुराने लाभुकों का भुगतान किया जा चुका है। यदि इन लोगों का भुगतान लंबित है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

मोतिहारी नगर निगम सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान, डीएम शीर्षत कपिल अशोक को मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों ने विदाई दी। मौके पर मेयर प्रीति कुमारी ने शहर के विकास में डीएम के कार्यों को याद किया। उन्होंने गुलदस्ता व शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने भी अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने अंग वस्त्र व गांधी जी की प्रतिमा डीएम को भेंट की। इस अवसर पर अन्य पार्षदों ने भी गुलदस्ता प्रदान किया। मौके पर डीएम ने सभी को धन्यवाद देते हुए शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें, स्वच्छता निरीक्षक, जमादार से लेकर सफाईकर्मी तक सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हाेंने नगर निगम के आय के आंतरिक स्रोत होल्डिंग टेक्स वसूली की चर्चा की। इसमें पार्षदों को भी सहयोग का आह्वान किया।

भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम में एक निजी होटल के परिसर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान किया जा रहा है। सांसद ने दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों को एक जगह लाये जाने पर विधायक सुनील मणि तिवारी सहित कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से निवेदन किया कि वे युवा पीढ़ी व बच्चों में संस्कृति व संस्कार कायम करने के लिए पुराने रीति रिवाज को पुन कायम करें।

मोतिहरी सर्किल के ग्रामीण इलाके में अगले मंगलवार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होगा। इसे लेकर बुधवार को सर्किल में एक बैठक हुई। इस अवसर पर मोतिहारी सर्किल में मौजूद 11 लाख 83 हजार मीटर लगाने पर चर्चा हुई।सरकार के निर्देशानुसार समय रहते सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी है।। ताकि बिजली से आने वाले रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो सके। बिल सुधार शिविर लगा कर उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर की जाएंगी।मौके पर बीएसपीएचसीएल के सीनियर प्रोटोकॉल ऑफिसर ख्वाजा जमाल, एसई गौतम गोविंदा ,ईई प्रदीप सुमन,ईई रंजीत कुमारसहित मोतिहारी सर्किल के अभियंता थे।

जमीन विवाद को लेकर जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत के बड़हरवा गांव में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हुआ। जिसमे एक वृद्ध सहित पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी में दूधनाथ पाल, उनके पुत्र रमेश पाल, उमेश पाल, पतोहु सुनीता देवी व उषा देवी शामिल है। सभी को सीएचसी तुरकौलिया में इलाज कराया गया । वृद्ध दूधनाथ पाल के आवेदन पर पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज किया है।रंगलाल पाल, विंधाचल पाल, राजन पाल, आदित्य पाल, लालसा देवी व कलावती देवी है। आरोप लगाया है कि घर में घुस करीब दो लाख के आभूषण उठाकर ले भागे