सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी कोई मज़ेदार कहानी है, तो रिकॉर्ड करें, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सुपौल जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आयोजित अंतरराज्यीय आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला कोलकाता बनाम नॉर्ट ईस्ट रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया। कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाया जबाब में ईस्ट गोरखपुर की टीम ने 23.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन ही बना पाया। इस प्रकार कलकत्ता की टीम ने 100 सौ रनों से ईस्ट रेलवे गोरखपुर को हराकर आमंत्रण कप पर कब्जा जमा लिया। राधेश्याम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राधेश्याम यादव के द्वारा विजेता टीम को एक लाख एवं उप विजेता टीम को 51 हजार नगद राशि प्रदान की गई। इसके अलावे नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, राधेश्याम यादव, विनय भीषण सिंह, आमंत्रण कप के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सचिव सुनील सिंह, ओमप्रकाश यादव, नीरज सिंह, अमित मोहनका, श्याम यादव,विजय आनंद,प्रभात सिंह, राहुल झा, महेश देव, रौशन सिंह आदि के द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को कप प्रदान की गई। सिंगर राजेश यादव, कॉमेंटेटर पीएन शेखर, मुना, अंपायर के रूप में सन्नी, अभय गुप्ता, विनय झा एवं कलकत्ता से आई चेयर्स गर्ल्स के द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभाया गया।
राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड 7 में मंगलवार की रात खाना बनाने के क्रम में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड 7 निवासी सुशीला देवी (35) पति शंभू मेहता अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। इसी क्रम में लोहिया में तेल डालने के दौरान अचानक उठी आग महिला के साड़ी को चपेट में ले लिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया। लेकिन देखते ही देखते आग विकराल रूप इख्तियार कर लिया। वहीं महिला के चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे इलाज के लिए उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला 50 फीसद तक झुलस गई है। वहीं महिला सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।
इंटर के परीक्षा दे रही दो परीक्षार्थी एसपीएस परीक्षा केंद्र में हुई बेहोश सोनपुर । इंटर के हिंदी विषय के परीक्षा दे रही प्रथम पाली के परीक्षार्थी के अचानक एसपीएस परीक्षा केंद्र में बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से परीक्षार्थी बेहोश हो गयी । जहां परीक्षा केंद्र पर तैनात शिक्षक राजेश शुभांगी व पुलिस पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने आनन फानन में उसे सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया और इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी वहीं कुछ ही देर के बाद स्कूल में फिर एक परीक्षार्थी का तबीयत खराब हो गया और वह भी बेहोश हो गई जहां परीक्षा में तैनात पुलिस बाल व स्कूल में तैनात शिक्षक ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया । दोनों बेहोशी परीक्षार्थी का डॉक्टर द्वारा इलाज कराया गया। परीक्षार्थी निशा कुमारी जो रामसुंदर दास महिला कॉलेज गोला बाजार की विद्यार्थी है इसका परीक्षा केंद्र एसपीएस स्कूल में परीक्षा दे रही थी तो वहीं दूसरा मोनिका कुमारी पिता अशोक कुमार घर शिकारपुर के रहने वाली है। यह शिकारपुर हाई स्कूल के विद्यार्थी है । डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए निशा कुमारी को रेफर कर दिया। घर के परिजनों ने बताया कि निशा कुमारी का तबीयत पहले से खराब थी जिसका इलाज पहले से चल रही है। जबकि मोनिका कुमारी के इलाज के दौरान ठीक हो गई। वहीं उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस और शिक्षक अपने कार्यों में ही तत्पर नहीं रहते बल्कि वह समय पर मानव सेवा करने में पीछे भी नहीं हटते ।
बिसवां कस्बे में सड़कों पर सड़क हादसे हुआ करते हैं इसको लेकर सड़क पर डिवाइडर निर्माण की लोगो ने मांग की है ताकि सड़क पर होने वाली अनहोनी से बचा जा सके
Transcript Unavailable.
पिपरा से राहुल कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार को पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल पिपरा सड़क एनएच 327 ई पर पथरा बगही पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार युवक ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के नीचे आ जाने के कारण जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम सुपौल में भर्ती की गई। जहां डॉ ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान नेपाल के न्यूरो हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।घटना शुक्रवार को 12 बजे दिन की है। मृतक के पिता पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत के बेला टोल वार्ड नंबर दो निवासी ब्रह्मदेव मंडल ने बताया कि मेरा 18 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार इस बार मैट्रिक का परीक्षा देता वह भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मली में पढ़ता था। शुक्रवार को बाइक से विद्यालय एडमिट कार्ड लेने गया था। एडमिट कार्ड लेने के बाद वह पथरा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने चला गया। जहां पेट्रोल पंप के समीप ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई बाइक सहित बाइक चालक ट्रक के नीचे आ गया और वह जख्मी हो गया। उपस्थित ग्रामीणों की सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सुपौल भेजा गया एवं इसकी सूचना जख्मी के घर वालों को दिया गया। बताया कि तीन बेटे में माझिल था मेरा बेटा ।शनिवार की सुबह एंबुलेंस से मृतक पप्पू का शव घर पहुचा। मृतक के पिता ब्रह्मदेव मंडल के द्वारा मौत की सूचना पिपरा थाना को भी दिया गया उसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पप्पू का शव घर पहुंचा कि चीख पुकार शुरू हो गया । मृतक पप्पू की मां शव से लिपटकर रो रही थी। पिपरा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है दुर्घटना में जख्मी को इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सुपौल उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिवार की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया है। आवेदन मिलने पर कैश दर्ज किया जाएगा।
पिपरा से राहुल कुमार की रिपोर्ट पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पंचायत के वार्ड नंबर 5 मे शनिवार की दोपहर एक घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गया। घटना के संबंध मे पीड़ित गृहिणी मसोमात बबीता देवी ने बताई की बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने की हल्ला सुन जब तक ग्रामीण आते तब तक मे घर में रखा कपड़ा, चावल, गेहूं सहित खाने पीने का सारा समान जल कर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे पूर्व मुखिया बीरेन्द्र प्रसाद मंडल ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया तथा पीड़ित गृहिणी को 1 बोरा गेहूं, चावल दिया।
रीठी में चल में बिना दस्तावेज सड़क पर ऑटो चलाना पड़ा महंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई चालू बिना दस्तावेज सड़क पर ऑटो चलाना ,चालको को पड़ा महंगा, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान शुरू कर दिया है आपको बता दे कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कटनी जिले की रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के निर्देश पर पुलिस की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं।अब सड़क पर बिना दस्तावेज के दौड़ रहे ऑटो चालको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है रीठी पुलिस ने ऑटो को थाने लाया गया जहा पर मोटर विकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही प्रक्रिया शुरू की गई यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे जिन ऑटो चालकों के पास दस्तावेज नहीं हैं, उन सभी ऑटो चालकों के चालान काटे जा रहे हैं साथ ही आटो रिक्शा में चारों तरफ ऑटो नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे को तुरंत थाना प्रभारी द्वारा थाने में ही लिखवाने के साथ सभी ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे रखें
Transcript Unavailable.
