राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड 7 में मंगलवार की रात खाना बनाने के क्रम में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बताया जाता है कि देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड 7 निवासी सुशीला देवी (35) पति शंभू मेहता अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। इसी क्रम में लोहिया में तेल डालने के दौरान अचानक उठी आग महिला के साड़ी को चपेट में ले लिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया। लेकिन देखते ही देखते आग विकराल रूप इख्तियार कर लिया। वहीं महिला के चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे इलाज के लिए उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला 50 फीसद तक झुलस गई है। वहीं महिला सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।