बरही पुलिस ने वाहनों का चलाया जाँच अभियान यातायात नियमों का पालन करने दी गई समझाइश आपको बता दे कि आज बरही नगर के कटनी मार्ग पर थाना के सामने पुलिस ने वाहनों का जाँच अभियान चलाया है इस दौरान कई वाहन चालक यातायात नियम का पालन नहीं कर रहे थे ऐसे वाहन चालकों के पुलिस ने चालान काटे है साथ ही उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने कि समझाइश दिया है। इस दौरान एएसआई महेश प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग आधे दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे है और उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने कि समझाइश दी गई है।
चिचुवाबारी से घर जा रहे साइकिल सवार तीन छात्रों को हल्दीबाड़ी के निकट बाइक सवार एक युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनो छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए छत्तरगाछ रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित युवक बाइक छोड़कर मौक़े से फरार हो गया है। पोठिया थाना क्षेत्र के सारोगारा पंचायत के बक्सा निवासी .राजा कुमार. मोहम्मद सैफुद्दीन.व शाहनवाज़ आलम चिचवाबारी में पढ़ाई करते हैं। बुधवार शाम को तीनो छात्र अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर बक्सा जा रहे थे। साइकिल सवार तीनो छात्र जैसे ही हल्दीबाड़ी के निकट पहुंचे, तो एक अनजान बाइक सवार युवक ने पीछे से तीनो के साइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल में टक्कर लगने से तीनो छात्र सड़क पर जा गिरे। आरोपित युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत छत्तरगाछ के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद डाक्टरों ने तीनो छात्र को छुट्टी दे दी और एक्सरे करवाकर इलाज करवाने की बात कही वही छात्रों ने बताया के बाईक सवार युवक ने शराब पी रखी थी इसी कारण हम तीनो की साइकिल मे टक्कर मारकर हमें जख़्मी हालत मे देखने के बाद मोटरसाइकिल छोड़कर हुआ फरार!
दीक्षांत समारोह/विदाई समारोह। विकास भारती कोचिंग सेंटर जोगबनी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय विकास भारती कोचिंग सेंटर जोगबनी में दीक्षांत समारोह आयोजित कर 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में प्रत्येक बच्चों को शिक्षक गणेश सर के हाथों प्रशस्ति पत्र कलाम और चॉकलेट देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती की वंदना से की गई। विदाई कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर नृत्य और कोचिंग सेंटर में बितायें पलों को याद कर भावुक भी हो गयें। समारोह के दौरान कोचिंग सेन्टर के संचालक गणेश साहा अपने संबोधन में कहा कि आप सभी हमेशा याद आएंगे, जीवन में विषम से विषम परिस्थिति क्यों ना आए लेकिन अपने अनुशासन और संस्कार को कभी नहीं त्यागेंगे, बल्कि उन परिस्थितियों से डटकर सामना करेंगे, क्योंकि शिक्षा का उद्देश्य परीक्षा में केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं होता है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से नई चीजों को सीखने के साथ-साथ उसे अपने जीवन में शामिल करना भी होता है। बच्चे हमारे देश का भविष्य है इसलिए हमें उन्हें अच्छी और नैतिक व बेहतर तरीकों से शिक्षा ग्रहण करने पर जोर देना चाहिए, ताकि वह जीवन में आयी हर समस्या से सामना कर सकें। समारोह के उपरांत सभी बच्चों को कोचिंग सेंटर की ओर से भोजन भी करवाई गई। इस विदाई समारोह में प्रमुख बच्चों में रेशम कुमारी,मौसम कुमारी, गुड़िया कुमारी, हिना खातून,आरती,सिमरन, आँचल,नेहा, अंजली,आलमीन, तरन्नुम, दिव्या, दीपा, मानसी, अंजलि, मुस्कान, ललन यादव, करण यादव, सचिन, मनीष, रिशु, मोविन, सरफराज, फहीम, आदित्य, आफताब, विक्रम, सुनील, राहुल, सूरज, निहाल, आदि दर्जनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सभी को भाविनी विदाई दी गई।
आमगांव बड़ा इंदिरा कॉलोनी और खिरका मोहल्ला के बीच निकली नदी में बने चेक डैम का जमा पानी दोनों मोहल्लों में बीमारियों का कारण बन रहा है स्थिति इतनी विकट है इन मोहल्लों के एक घर छोड़कर एक मरीज पड़ा हुआ है ग्रामीणों का कहना है चेक डैम में महीनों से जमा पानी से मोहल्ला वासी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं बीमारियां मोहल्लों से जाने का नाम नहीं ले रही हैं ज्ञात हो वर्तमान में ग्राम के नालो का बहता हुआ पानी इस डैम में एकत्रित होता है नहर में पानी ना छूटने के कारण यह पानी काफी दिनों से जमा हुआ है इसमें काफी तादाद में बहुत ही बहुत ही प्रकार के मच्छर पनप रहे हैं और इस जमीन पानी से उठने वाली बदबू इन दोनों मोहल्लों में बीमारिय पनपने का कारण बन रही है रहवासी लोगों मैं डेंगू और अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है बीमारियों की चपेट में मजदूर इंदिरा कॉलोनी और खिरका मोहल्ला में ज्यादातर मजदूर रहते हैं चेक डैम की जमा पानी से इन मजदूरों की मेहनत की कमाई बीमारियों में जा रही है
बहादुगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मोहम्मदनगर पंचायत में पूर्व मुखिया अख्तर नामी गुड्डू आलम ने लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की है साथ ही ग्रामीणों के समस्याओं को सुना है वही इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से मोहम्मदनगर के बारे में भी मुखिया से चर्चा किया है साथी पंचायत के बारे में भी चर्चा की है कहीं समस्या लेकर
कृषि विज्ञान केंद्र में जारी किया मौसम पूर्वानुमान
सुपौल जिले के पटेल चौक के बिस्कुट फैक्ट्री मे शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे फैक्ट्री में लग गई आग।
सीतामढ़ी से दीपक पटेल जानकारी के मुताबिक आपको बताते चले 31 जनवरी के बाद में मौसम होगा साफ
करजाईन थाना परिसर में विभिन्न क्षेत्रों से बरामद शराब को पुलिस ने नष्ट किया। अंचलाधिकारी राघोपुर, पुलिस निरीक्षक मध निषेध सुपौल मालखाना प्रभारी संजीव तथा थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद की मौजूदगी में 1174.49 लीटर शराब की विनिष्टीकरण की गई।
