सरकार से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए की गई अपील। युवाओं को कौशल युक्त प्रशिक्षण की जरूरत।

हमें बाहरी मेंढक की तरह होना चाहिए और अपने मंजिल तक पहुंचना चाहिए।

असम के गुहाटी से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के लिए 26 दिन की यात्रा पर निकली साइकिल सवार छात्राओं का रामविशनपुर पंचायत के एक पेट्रोलपंप पर स्थानीय गणमान्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मेरी मिट्टी मेरा देश थीम के तहत  21 छात्राओं ने साइकिल से तकरीबन 2750 किमी दूरी तय करने का विचार किया है। इसको लेकर बीते 21 जनवरी को वे लोग साइकिल से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। 15 फरवरी तक गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचने का लक्ष्य है। यात्रा के दौरान अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर त्रिवेणी दास, अभिनंदन दास, मुनचुन दास, किशोर दास, अमृत भगत, उपमुख्य पार्षद विनिता देवी, मनीष कुमार भगत, संत अमरजीत, राधेश्याम भगत, दिलीप पुर्वे, विश्वजीत भगत, अविनाश चौधरी, गौतम जयसवाल, प्रदीप साह आदि मौजूद थे। -----------

Transcript Unavailable.

बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के पिपराही  वार्ड नंबर 03 में बुधवार की देर रात ललन यादव तथा महादेव मुखिया के घर में आग लग जाने से दो घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में चार मवेशी की भी झुलस कर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि देर रात में बिजली के साउट सर्किट से आग लगी। परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद मे सोये हुए थे। ज़ब तक आसपास के ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया तबतक तीन घर, कपड़ा, अनाज सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित ललन यादव ने बताया कि पांच लाख के आसपास की सम्पति की क्षति हुई है। स्थानीय उपमुखिया संजय यादव ने तत्काल पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए घटना की जानकारी अंचल कार्यालय बसंतपुर तथा रतनपुर थाना को दी।

Transcript Unavailable.

देश का 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया सरकारी कार्यालय में इसका समय 8:30 और विद्यालयों में 10:00 बजे था

दिनांक 24 और 25 जनवरी 2024 को M.K GROW FOUNDATION द्वारा छत्तरगच्छ में 26 कन्याओं को साजो सामानों के साथ दी गई विदाई. जिसमें सभी कन्याओं को ट्रंक, तोसक, तकिया,रजाई, मच्छरदानी, बेडशीट, वर वधू का वस्त्र, श्रृंगार एव शृंगार बॉक्स, कुर्सी, इत्यादि में सामानों के साथ दी गई विदाई। संस्था के डायरेक्टर मोहम्मद कैसर आलम जी ने बताया की हमारी संस्था का उद्देश्य समाज में बालविवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर रोक लगाना, एव उसके प्रति लोगों में जागरूकता लाना। तथा महिलाओं को सशक्त बनाना उन्हे स्वलंबी बनाना, तथा रोजगार प्रशिक्षण देना, जैसे सिलाई, अगरबत्ती, मशरूम, कंप्यूटर की प्रशिक्षण देना।

तेंदुआ सड़क में हुई दुर्घटना में हुई घायल की मौत

लखीमपुर जिले में छोटे बच्चों में चिकन पॉक्स रोग काफी तेजी से फैलने लगा जिसके आज तीन बच्चे जिला अस्पताल में दिखाने के लिए आए