बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के स्वजना गांव के ग्रामीण सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। संवेदक को सड़क की जिम्मेदारी दी गयी और छह माह पहले प्रारंभ कार्य में आज तक मात्र 200 फ़ीट ढलाई का काम भी नहीं हुआ है। संवेदक की मनमानी से ग्रामीण अब विरोध प्रदर्शन करने को विवश है। कीचड़ भरा सड़क को पार कर स्कूल , अस्पताल जाने को ग्रामीण व बच्चे विवश है। इसी तरह अन्य ग्रामीण भी समस्या से परेशान है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम से के.डी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गिद्धौर प्रखंड से जो मैन रोड जमुई की ओर जाता है ,वह 25 -30 वर्ष पहले बना हुआ रोड का स्थिति जर्ज़र हो गया है। अगल बगल रोड बन रहा है पर इस रोड की मरम्मति नहीं की जा रही है

गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सोहजाना गांव के समीप बने छोटा पुल/पैन एवं सड़क जर्जर हो जाने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रावल सामंत सिंह उर्फ राजेश सिंह ने अपने निजी खर्चे पर पुल/पैन एवं सड़क पर मोरम डालकर सड़क की मरम्मत करवाई। बता दे की बरसों पहले सिंचाई के लिए उक्त पैन का निर्माण कराया गया था। बीते 6 महीने से जल निकास के लिए बने नाले पुल का हाल बेहाल हो चुका था। नाला कई जगहों पर से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था जिसके कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही सोहजना गांव में काली पूजा की वार्षिक सलोनी पूजा की तैयारी चल रहा था। उक्त रास्ता जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों ने पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सिंह के पास इसकी शिकायत किया गया तो उन्होंने तुरंत अपने जेसीबी मशीन भेज कर उक्त क्षतिग्रस्त पुल को साफ किया एवं उसमें नाला पाइप डालकर मरम्मत का कार्य किया साथ ही सड़क पर मोरम डालकर सड़क का मरम्मत भी किया गया। जिससे सड़क की स्थिति चलने लायक हो सकी।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से डब्लू पंडित ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि गिद्धौर प्रखंड के बनझुलिया गांव के मध्य विद्यालय के निकट एनएच 333 पर गड्ढा हो जाने की वजह से गाड़ियों को आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उस स्थान पर गड्ढा के साथ साथ तीखा मोड भी है जिसकी वजह से दूसरी ओर से आनेवाली गाड़ियों के चालक को मोड की वजह से गड्ढा का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे दुर्घटना का भय ज्यादा बना हुआ है। बताते चले वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर विद्यालय है। बच्चों को आने जाने के क्रम हमेशा अप्रिय घटना घटने भय बना रहता है। कई बार उस स्थान पर दुर्घटना घटते घटते बचा। अगर जिला प्रशासन के द्वारा समय रहते इसकी मरम्मती नहीं करवाई गई तो किसी दिन भी बहुत बड़ी घटना घट सकती है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के अंतर्गत सरसा गांव के ग्रामीणों ने गांव में नाली नहीं होने के विरोध में रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाली नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है स्थानीय जनप्रतिनिधि से ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई।सरसा गांव के ग्रामीणों ने नाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सरकारी नली नहीं बनी है। इससे घरों का गंदा पानी लोगों के दरवाजे पर बहता है।आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से के. बी तिवारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि स्वजना ग्राम में नए रुट से जो एक किलोमीटर का रोड जाता है ,यह पीसीसी सड़क है। तीस वर्ष पहले बना था जो अब जर्जर हो गया है। सुनने में आ रहा था कि ये सड़क बनाया जाएगा पर अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण गिधौर प्रखंड के कुंडूर पंचायत अंधेरे में डूब गया है। गाँव में पिछले एक सप्ताह से बिजली के ट्रांसफॉर्मर के जलने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया है। लोग बिना बिजली के कई दिन अंधेरे में बिताने के लिए मजबूर हैं। अंधेरा होने के कारण गाँव वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है