बिहार राज्य के जिला जमुई से विवेक मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि आये दिन मौसम के अचानक बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा हैं। आगे कह रहे है कि दिन में धुप और शाम में अधिक ठंढ के कारण लोगों की तबियत बिगड़ जा रही है। कह रहे है कि मौसम के बदलाव का सबसे बड़ा कारन है प्रदूषण का बढ़ना साथ ही पेड़ों की जैम कर कटाई होना इसके वजह से सही समय पर मौसम का बदलाव नहीं हो पाटा हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से सुनील कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में उतार चढ़ाव होता रहता है। जलवायु भी प्रदूषित हो रहा है। लोग अधिक बीमार हो रहे हैं लेकिन जब तक इंसान नहीं समझेंगे ऐसे ही परेशानियाँ बढ़ेगी इसलिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा तभी जीवन सफल होगा
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से शिवांशु कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में उतार-चढाव हो रहा है। जिसका प्रभाव मनुष्य पर पड़ रहा है। वायु प्रदूषित हो रहा है ,इस कारण साँस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है। मनुष्य तथा पशु तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं
बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में उतर चढ़ाओ लगा रहता है। आगे कह रहे है कि इसका प्रभाव मनुष्य पर अधिक पड़ रहा है वायु प्रदूषण के कारण मनुष्य आये दिन बीमार पड़ रहे हैं।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता डब्लु पंडित जानकारी दे रहे हैं की नवरात्र के बाद से माहौल कुछ ठंडा होने लगा है। साथ ही अक्टूबर के हिट में कई जगहों पर बारिश भी हो रही है कहीं बादल छाए हुए हैं और कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस जलवायु परिवर्तन के कारण कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं पर बुरा असर पड़ रहा है।ऐसे में हम सभी को सावधान रहना चाहिए।फ्रिज में रखा सामान नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए।बदलते मौसम में पुरे शरीर को ढ़ँकने वाले ही कपड़े पहने।सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ ही हल्दी,शहद और अदरक का सेवन भी जरूर करें