जमुई जिले भर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन के सौजन्य से श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जहां जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया , परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि जमुई जिला हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और इसे समय - सीमा के भीतर पूरा किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव के बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा का झाझा विद्यायक दामोदर रावत ने दौरा किया। इस मौके पर श्री रावत ने कोकिलचंद धाम में माथा टेक राज्य समाज के विकास की कामना की। मौके पर मौजूद बाबा कोकिलचंद विचार मंच ट्रस्ट गंगरा के सदस्यों द्वारा विधायक को अंगवस्त्र भेंट सम्मानित किया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

हल्की बारिश और बादल को देखकर किसानों के अंदर प्रसन्नता

बिहार राज्य के जमुई जिला से नंदलाल पंडित मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि कोरोना का दूसरा डोज ले चुके हैं कोरोना का बूस्टर डोज कब ले सकते हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से सुबोध कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि कोरोना का तीसरा टिका कितने दिनों में लिया जाता है

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों के राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन कार्ड बनाने के लिए बिहार सरकार द्घारा जारी पोर्टल पर आवेदन करने पर लाभ मिलेगा।इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्घारा पोर्टल बनाया गया है। ऑनलाइन के समय आवासीय,जाति,आय प्रमाणपत्र,आधार कार्ड व बैंक पास बुक की छाया प्रति व परिवारिक फोटों अपलोड़ करना होगा।आवासीय,आय व बैंक पास बुक सिर्फ परिवार के अभिभावक को ही लगेगा।इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर किस्म के लोगों को ही मिलेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन कुमार ने बताया कि सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंसन के तहत प्रतिमाह चार सौ रुपया मिलता है। जो केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। भारत के कई ऐसे राज्य सरकार है जो केंद्र द्वारा दिए जाने वाली अल्पराशि में सहयोग कर उसे सम्मान जनक राशि उपलबध कराते हैं।लेकिन बिहार सरकार अपने फंड से कोई राशि सामाजिक सुरक्षा पेंसन के तहत दिव्यांगों,विध्वा वृद्धजनों को नहीं देता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से रुदल पंडित मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी कुमारी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया की वे सीएम के पद पर काम करती है। उनके परिवार में पांच लोग है जो खेती बाड़ी करते हैं। कोरोना का तीनों टीका लगा लिया है। कोरोना से बचने के लिए वे अभी मास्क सेनेटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में डबल मेडल जीत कर जिले ओर देश का नाम रौशन बरहट की बेटी सीमा कुमारी ने किया है। बरहट प्रखंड के डाढा गांव के निवासी सीताराम यादव और सुमन देवी की पुत्री है।सीमा कुमारी के पिता का देहांत 2018 में हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

26 जुलाई 1999 को कारगिल पर विजय प्राप्त किया था