भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षण केंद्र गिद्धौर द्वारा क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आओ और खेलो योजना के माध्यम से खेल प्रतिभा को निखारने का मौका दिया जा रहा है। युवाओं के खेल क्षेत्र में अभिरूचि को देखते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने का इस योजना के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

Transcript Unavailable.

जमुई जिले के खैरा के एक छात्र अभय कुमार ने नीट परीक्षा पास कर सफलता पाई।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।

गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय यदुनंदन मोदी की पहली पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं झाझा विधायक श्री दामोदर रावत,पूर्व चेयरमैन ब्रम्हदेव रावत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय यदुनंदन मोदी के चित्र पर फूल-माला चढ़ा कर उन्हें श्रदांजलि दी विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बाल श्रमिक के कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल श्रम अधीक्षक सा परियोजना निदेशक से मिलने गया परियोजना कार्यालय

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात में कल दोपहर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गया है।ग्रामीण अँधेरे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। जबकि विद्युत उपभोक्ता द्वारा एसडीओ या लोकल मिस्त्री को किया जा रहा है ,तो ये लोग कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही अपने चरम सीमा पर है

परिवार नियोजन अपनाकर ही जीवन सुखी जिया जा सकता है

पटना से झाझा आ रहे बांका के सांसद गिरधारी यादव को गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। बता दे कि काफी समय के बाद बांका संसद गिरधारी यादव ट्रेन से झाझा जा रहे थे झाझा में स्वर्गीय शिव नंदन झा की पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे थे खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमुई शहर में स्थित खैरमा में मां काली मंदिर ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ खैरमा सहित आस पास के इलाके से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुँचते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां काली मंदिर में जो भक्त सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह काली मंदिर वर्षों पुरानी है यहां भक्तों की मन्नतें पूर्ण होती हैं।

जमुई जिले भर में शहर से लेकर गांव तक 76वें स्वतंत्रता दिवस को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश भक्ति गीतों से वातावरण और गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा। स्वतंत्रता दिवस पर्व के उल्लास में पूरा देश डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं और रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ कार्यालय जमुई के जिलाध्यक्ष हरिनंदन सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा भारत को आज आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश को 1947 में आज के ही दिन अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। पूरे देशभर में आजादी के इस 75वें साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें