बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमुई शहर में स्थित खैरमा में मां काली मंदिर ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ खैरमा सहित आस पास के इलाके से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुँचते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां काली मंदिर में जो भक्त सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह काली मंदिर वर्षों पुरानी है यहां भक्तों की मन्नतें पूर्ण होती हैं।
