जमुई जिले भर में शहर से लेकर गांव तक 76वें स्वतंत्रता दिवस को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश भक्ति गीतों से वातावरण और गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा। स्वतंत्रता दिवस पर्व के उल्लास में पूरा देश डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं और रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ कार्यालय जमुई के जिलाध्यक्ष हरिनंदन सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा भारत को आज आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश को 1947 में आज के ही दिन अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। पूरे देशभर में आजादी के इस 75वें साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
