दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि देश में आबादी और बेरोजगारी अहम मुद्दा है।रोजगार की तलाश में श्रमिक एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर बनकर जाते हैं। किसी दूसरे राज्य में जाना और रोजगार की तलाश करने में सबसे बड़ी दिक्कत उन्हें आवास की होती है। श्रमिकों के लिए राज्य सरकार कोई भी व्यवस्था नहीं करती जिससे कि प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों को राहत मिल सके।
दिल्ली हरियाणा बहदुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 15 व 16 को राष्ट्रिय अवकाश होने के बावजूद मजदूरों को काम पर बुलाया गया। साथ ही काम पर न आने पर वेतन में कटौती की भी बात कही गयी है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लीक करें
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज रोजगार की तलाश में श्रमिक भटक रहे हैं
हरियाणा के बहादुरगढ़ से रुपाली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारी बारिश से सड़कों में पानी का जलजमाव हो गया है
दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि हमें नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। अपनी मेहनत की कमाई को भी नशे में बर्बाद करते हैं जिससे उनका शारीरिक मानसिक और आर्थिक तीनों प्रकार से नुकसान होता है। इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। सरकार नशीले पदार्थों की जानकारी देती रहती है। लेकिन फिर व्यक्ति अशिक्षा और अज्ञानता के अभाव में नशे की लत में फंस जाते हैं। जिससे उनका जीवन परेशानियों में व्यतीत होने लगता है इसलिए सब से अपील है कि जागरूक बने और नशे से दूर रहें
दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बीती रात हुई बारिश से काम पर जाने में श्रमिकों को असुविधा हो रही है।
दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा यह घोषणा की गयी है कि एक राशन कार्ड पुरे देश में लागू होगा। जिसके तहत कोई भी प्रवासी श्रमिक अगर दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए जाते हैं तो उन्हें उस राशन कार्ड के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत सतरोहन लाल कश्यप जानना चाहते हैं कि इस कार्य हेतु किस संबंधित अधिकारी के पास जाना होगा ? जिससे कि प्रवासी श्रमिक को राशन प्राप्त हो सके।इसकी जानकारी दें
दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से जन्माष्टमी पर्व की सभी को हार्दिक बधाई दे रहे हैं और जन्माष्टमी पर्व की विशेषताओं को भी बता रहे हैं
बहादुरगढ़ हरियाणा से सत्रोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लोग डाउन खत्म होने के बाद सभी कम्पनी मालिकों को दिया गया था कि सार्वजनिक वाहनों से श्रमिकों को काम पर नहीं बुलाया जाएगा।जिसके कारण सभी कंपनियों ने श्रमिकों के आने जाने के लिए बस की व्यवस्था करवाई लेकिन एक महीना बीतने के बाद कुछ कंपनियों ने बस की सेवा बंद कर दी और श्रमिक अब सार्वजनिक साधनों से कंपनी आ जा रहे हैं जिसके कारण आने वाले भविष्य में श्रमिकों के साथ इस महामारी बीमारी कोरोना से खतरा हो सकता है
Transcript Unavailable.

Comments
आपको बताना चाहते हैं कि “एक देश एक राशन कार्ड” योजना के लिए आपको न तो किसी अधिकारी के पास जाने की ज़रूरत है और न ही नया राशन कार्ड बनवाने की। इस योजना में आपके बायोमीट्रिक एथेंटिकेशन के द्वारा सम्पूर्ण भारत के किसी भी कोने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन मिल पाएगा। अभी तक बीस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना से जुड़ चुके हैं और सम्पूर्ण भारत में इस योजना के लागू होने की अंतिम तिथि केंद्र सरकार द्वारा मार्च, 2020 तय की गयी है।
Aug. 25, 2020, 4:53 p.m. | Tags: int-PAJ PDS governance government scheme