दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि देश में आबादी और बेरोजगारी अहम मुद्दा है।रोजगार की तलाश में श्रमिक एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर बनकर जाते हैं। किसी दूसरे राज्य में जाना और रोजगार की तलाश करने में सबसे बड़ी दिक्कत उन्हें आवास की होती है। श्रमिकों के लिए राज्य सरकार कोई भी व्यवस्था नहीं करती जिससे कि प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों को राहत मिल सके।
