दिल्ली हरियाणा एनसीआर बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि हमें नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। अपनी मेहनत की कमाई को भी नशे में बर्बाद करते हैं जिससे उनका शारीरिक मानसिक और आर्थिक तीनों प्रकार से नुकसान होता है। इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है। सरकार नशीले पदार्थों की जानकारी देती रहती है। लेकिन फिर व्यक्ति अशिक्षा और अज्ञानता के अभाव में नशे की लत में फंस जाते हैं। जिससे उनका जीवन परेशानियों में व्यतीत होने लगता है इसलिए सब से अपील है कि जागरूक बने और नशे से दूर रहें