हरियाणा राज्य से राधेश्याम साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कंपनियों में काम नहीं होने के कारण बहुत से मजदूरों को काम से निकाल दिया जा रहा है। साथ ही कह रहे है कि बहुत से मजदूर खुदका रोजगार कर रहे है
हरियाणा राज्य से हमारे मजदूर भाई साझा मंच के माध्यम से बता रहे है कि कमापनियों में काम नहीं होने कारण मजदूरों को मनमाने ढंग से कुट्टी दे दिया जा रहा है जिसकी वजह से मजदूर काम चोर रहे है तथा अपने जाकर अपना कुछ रोजगार खोलने का जरिया धुंध रहे हैं
हरियाणा राज्य से राधेश्याम साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इस वक्त हरियाणा का मौसम बहुत अच्छा हैं
हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि पुरे देश में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई
हरियाणा से संतोष लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि मजदूरों के साथ कम्पनी मालिक और ठेकेदार दोनों शोषण करते हैं साथ ही मजदूरों को कम्पनी द्वारा कोई पहचान पत्र नहीं दिया जाता है।
दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाला कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि फैब्रीकेटर कम्पनी मजदूरों को धोखे से काम से हटाने का कार्य कर रही है। क्योकि यदि कम्पनी मजदूरों को बोले की आप कही और काम देख लो तो मजदुर अपना पूरा हिसाब मांगने लगते हैं
हरियाणा से राधेश्याम साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि दिनांक 19/01/2021 को साझा मंच पर एक खबर प्रसारित किया गया था जिसका शीर्षक है- बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण मजदूरों को परेशानी हो रही है। इस खबर को प्रसारित कर सरपंच महोदय एवं अन्य अधिकारी को वाट्सएप्प के माध्यम से फॉरवर्ड क्र इस समस्या से अवगत करवाया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि आज मानेसर के सेक्टर-3 से सेक्टर-7 तक जाने वाली सड़क पर लाइट लगाई जा रही है।अब मजदूरों को सड़को पर रात में अँधेरा का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके लिए सरपंच महोदय जी के साथ साथ साझा मंच को भी धन्यवाद देते हैं।
हरियाणा से संतोष लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि पीस रेट पर काम करने वाले मजदुर परेशान हो रहे हैं। क्योंकि कम्पनी अपना सारा काम ठेकेदार को सौप देती है और ठेकेदार अपनी मनमानी से मजदूरों को वेतन दिया करते हैं
हरियाणा से संतोष लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि दिनांक 6-01-2021 को साझा मंच पर एक खबर चलाई गई जिसका शीर्षक था- सिविल हॉस्पिटल के समीप जल जमाव से होती है श्रमिकों को परेशानी। इस खबर में यह बताया गया था कि नाली जाम होने के कारण सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है। जिससे श्रमिकों एवं अन्य राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। खबर प्रसारित होने के बाद इसे संबंधित अधिकारी को सुनाया गया जिसका यह असर हुआ कि अब नाली को साफ कर दिया गया है और सड़क हमेशा सूखा रहता है अब लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके लिए साझा मंच को धन्यवाद देते हैं।
हरियाणा से संतोष लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि किसनो का आंदोलन आज भी जारी है। बुधवार को सरकार के साथ हुई दशवीं दौर की वार्ता भी बेनकाब रही
