उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि इटावा के माहेरा चुंगी में मनरेगा मजदूरों को 5 माह से वेतन नहीं मिला है।

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि इटावा के नगला टाकण ग्राम में भवन निर्माण श्रमिकों को 6 माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने एक श्रमिक से भी बात की। उन्होंने बताया कि वो एक साल से काम कर रहें है और उनको पैसे नहीं मिल रहें है। मालिक हमेशा बजट का बहाना बना देते है और भोजन भी नहीं मिलता है

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक मज़दूर से बात कर रहें हैं. इन मज़दूर का कहना है की इन्हें और इनके साथी को नॉएडा की इक कंपनी हिमो गिलोइन कंपनी ने काम से निकाल दिया है. और कारण बता रहा है की मज़दूर काम नहीं कर पा रहा है जबकि मज़दूर का कहना है की वो पिछले पांच साल से कंपनी में काम कर रहे थे.

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम नगरिया सरावा के एक मनरेगा श्रमिक रामनरेश यादव से बात कर रहे है। रामनरेश का कहना है कि वो एक मनरेगा श्रमिक है,तथा काफी दिनों से मनरेगा के तहत मजदूरी का काम करते आ रहे है। बता रहे है कि मनरेगा के ठीकेदार द्वारा उन्हें काम से निकाल दिया गया है वजह पूछने पर ढेकेदार ने कहा की वो अच्छे से काम नहीं करते है तथा उनका बात नहीं मानते है जबकि रामनरेश का कहना है कि वो हमेशा सही ढंग से काम करते है और करते आये हैं। आगे बता रहे है कि उनके साथ साथ और दो साथियों को भी काम से निकाला गया है। आगे बता रहे है कि उन्हें मजदूरी करते वख्त भोजन की सुविधा तो मिलती थी पर उनके तनख्वाह में से कुछ हिस्सा काट लिया जाता था।

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की ऊसराहार में ठेकेदार वेतन दे रहा है लेकिन फिरभी निर्माण मज़दूर काम पर नहीं आ रहें हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक श्रमिक से बात हैं. श्रमिक का कहना है की मनरेगा से लगभग अठारह मज़दूरों को निकाला गया है इस कारण श्रमिक काफी परेशान हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक मज़दूर से बात कर रहें हैं इनका कहना है की ये मनरेगा में काम कर रहें थे लेकिन पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारन अपने घर वापस लौट आये हैं. मनरेगा में और भी सॉ लोग हैं जो की अपने घरों की तरफ लौट रहें हैं. वेतन समय पर नहीं मिलने से श्रमिकों को समस्या का सामना करना पड़ता है.

उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक भवन निर्माण श्रमिक से बात कर रहें हैं इनका कहना है की इन्हें समय पे वेतन नहीं मिलता है जिस कारण इन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है.

Transcript Unavailable.