दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए इंटरनेट सेवा को एक सप्ताह के लिया बंद करने का फैसला लिया है

दिल्ली हरियाणा बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मजदूरों की नौकरी जाने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। देश को मन की बात कार्यक्रम ,मजदूरों को श्रम कानून ,लोगों और आरबीआई को नोटबंदी ,व्यापारियों को जीएसटी ,डॉक्टरों को कोरोना वायरस और किसानों को कृषि कानून समझ नहीं आ रही है। हमें यह समझना होगा कि यह देश कोई प्रयोगशाला नहीं है इसलिए देश वासियों को रोजगार मिले ताकि देशवासी अमन चैन से रह सके।

दिल्ली हरियाणा बहादुरगढ़ से शत्रोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज जींद में किसानों की महापंचायत होगी

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोना चाँदी सस्ते होने के साथ मोबाइल फ़ोन महँगे होंगे। हर बार की तरह कुछ चीज़े सस्ती हुई है तो कुछ चीज़े महँगी हुई है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनुभव कुमार ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि अब श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली से कटरा तक का सफ़र आसान हो जाएगा। दिल्ली से कटरा तक का एक्सप्रेस वे कॉरिडोर का बजट 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से संतोष कुमार चौरसिया ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो लॉक डाउन में गांव चले गए थे। इसी दौरान कंपनी वालो ने उन्हें काम से निकाल दिया और बिना रिजाइन के ही उनका हिसाब उनके घर भेजवा दिया। अब वापस आने के बाद पीएफ निकलवाने में उन्हें समस्या हो रही है

Comments


बताना चाहेंगे कि ऑनलाइन पी.एफ विथड्रावल के लिए यू.ए.एन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर, ऑनलाइन सर्विसेज़ पर क्लिक कर के ऑनलाइन क्लेम का चयन करें। फिर अपने बैंक अकाउंट नंबर के आख़िरी चार नंबर डालकर सत्यापित करें और “यस” का बटन दबाएँ, जो आपको एप्लिकेशन फॉर्म पर ले जायेगा। यहाँ आप अपने बुनियादी विवरण देख पाएंगे। विथड्रावल फॉर्म और विथड्रावल का कारण चुनकर आपको अपने बैंक पास बुक के पहले पेज की साफ़ तस्वीर अपलोड करनी होगी। आपको फॉर्म 19 और फॉर्म 10 सी अलग-अलग ही अप्लाई करने होंगें। फिर आपको ओ.टी.पी रिक्वेस्ट देना होगा, जो आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा। ओ.टी.पी एंटर करने के बाद डिक्लेयरेशन को सेलेक्ट करके सबमिट का बटन दबाएँ। उमंग ऐप पर भी विथड्रावल के लिए आपको यही प्रकिया अपनानी होगी। जिसके बाद पंद्रह-बीस दिनों के अंदर आपके खाते में पैसे आ जाएँगे, आपकी कंपनी को आपके पी.एफ से जुड़े बुनियादी विवरण और के.वाई.सी प्रमाणित करना होगा तभी आप पीएफ ऑनलाइन निकाल सकते हैं। कंपनी अगर इसे प्रमाणित नहीं करती, तो आप इसकी लिखित शिकायत पी.एफ ऑफिस में कर सकते हैं, जिसके साथ अपनी कंपनी के परिचय पत्र या वेतन पर्ची को अटैच कर सकते हैं। ऑनलाइन ट्रैक कि मदद से आप अपने विथड्रावल आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं। लेकिन विथड्रावल करने से पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके सभी पुराने पी.एफ खाते आपके नए पी.एफ खाते में ट्रांसफर हो गये हों और आपके बुनियादी विवरण, जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, पता, आपका के.वाई.सी यानि आधार, पैन, बैंक खाता सभी आपके पी.एफ खाते के साथ लिंक हों और इन सभी में आपके विवरण बिलकुल सही और एक समान हों। यह भी ध्यान रखिये कि आपको काम छोड़े 2 महीने हो गये हों और आपकी कंपनी ने आपकी "डेट ऑफ़ एक्ज़िट और डेट ऑफ़ ज्वाइनिंग" सही से अपडेट किया है। अगर ऊपर बताये गये विवरण में कोई गलती नहीं है, तो आपका आवेदन अस्वीकृत नहीं होगा, लेकिन अगर यह अस्वीकृत होता है तो इसका मतलब आपके पी.एफ खाते में कुछ गलती है। उसे सही कर आप फिर से आवेदन कर सकते हैं।
Download | Get Embed Code

Feb. 4, 2021, 1:28 p.m. | Tags: information   int-PAJ   UID   rural banking  

दिल्ली हरियाणा से शत्रोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि किसानों के समर्थन में लोग जुट रहे हैं ।

दिल्ली हरियाणा से शत्रोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि किसान आंदोलन के कारण आम जनता को भी परेशानी हो रही है

दिल्ली हरियाणा से शत्रोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि एक कार्ड एक देश के तहत नहीं मिल रही है मजदूरों को राशन।

दिल्ली हरियाणा से शत्रोहन लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कंपनी और ठेकेदार मिलकर श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं