दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे 8 में गलत दिशा में चलने वाले कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। सड़कों पर अतिक्रमण रहने के कारण भी वाहन चालक मुख्य सडकों पर ग़लत दिशा में ही चलते है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रात के वक़्त कंपनियों से वापस आने के दौरान कापसहेड़ा के नाला रोड की सड़कों में उन्हें भय का माहौल लगता है। अँधेरे का फ़ायदा चोर उच्चक्के भी उठा लेते है। प्रशासन का ध्यान अब तक इस समस्या पर नहीं पड़ा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

गुरुग्राम से नन्द किशोर साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि सब्ज़ियों के दामों में कमी आयी है।

गुरुग्राम से नन्द किशोर साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि पिछले दिनों दिल्ली में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और रोजाना लोगों की जान भी जा रही है। इस वजह से लोगों को चिंता भी काफी बढ़ गया था लेकिन समय पर सरकार के द्वारा उठाया गया कदम और लोगों की सतर्कता से स्थिति में काबू पाया जा रहा है। इसी तरह की सतर्कता अभी बनाए रखने की भी जरूरत है। हमें यह ध्यान रखना ही होगा कि किसानों का प्रदर्शन भी चल रहा है और प्रदर्शन में न तो शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है और ना ही लोग मस्त लगा रहे हैं

राजधानी दिल्ली के गुरुग्राम से नंद किशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 13-12-20 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 06-12-20 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि राधा कृष्ण मंदिर के निकट गटर का पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण गली में गन्दा पानी का बहाव हो रहा है। इस कारण आने जाने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को आलाधिकारियों तक पहुंचाया गया। आलाधिकारियों ने पानी ओवरफ्लो की समस्या को संज्ञान लेकर गली में गन्दा पानी का बहाव को रोका गया और सफाई भी की गयी। समस्या का समाधान होने के बाद लोगों को आने जाने में दिक्क्त नहीं हो रही है।

गुरुग्राम से नन्द किशोर साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि क़ुतुब रोड की हालत काफी ख़राब हो गई है

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से हमारे एक श्रोता ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वो सेक्टर 3 स्थित डोमिनोज़ पिज़्ज़ा में डिलीवरी बॉय का कार्य करते थे। उस जगह नए मैनेजर के आते है ,इनसे स्टोर में सफाई व बर्तन धुलाई का कार्य करवाते थे। मना करने पर उन्हें काम से निकलवाने की धमकी दिया गया। उन्होंने फर रिजाइन करने के लिए आवेदन किया ,अपना सारा दस्तावेज़ भी जमा कर दिए। अब जब वो पीएफ निकलवाने की कोशिश कर रहे है तो उनसे मैनेजर द्वारा बदसलूकी की गई। उन्हें सहायता चाहिए

Comments


जब कोई कर्मचारी किसी नई कंपनी से जुड़ता है, तो कम्पोज़िट डेक्लेयरशन फॉर्म एफ 11 को भर कर नए नियोक्ता को प्रस्तुत करता है, जिसमे आपका पी.एफ और यू.ए.एन का विवरण भी मांगता जाता है। नया नियोक्ता उन विवरणों को ऑनलाइन अपडेट करते हैं। अगर पिछले नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के विवरण और के.वाई.सी सत्यापित किया गया है, तो नए नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के पीएफ की पहली किस्त जमा होते ही ट्रांसफर अपने आप हो जाएगा। आप ऑनलाइन ट्रांसफर स्वयं भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके सभी मूल विवरण, के.वाई.सी, बैंक विवरण पहले से ही आपके पी.एफ खाते से जुड़े होने चाहिए और यह बिना किसी गलती के सही होना चाहिए, जिसे आपके नियोक्ता को अप्प्रूव करना होगा। आपके पिछले नियोक्ता को आपका "डेट ऑफ़ एग्जिट" भी अपडेट करना होगा। पहले यू.ए.एन और पासवर्ड का उपयोग करके अपने पी.एफ खाते में प्रवेश करें, फिर ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें, जहाँ आपको "वन मेम्बर- वन ई.पी.एफ अकाउंट (ट्रांसफर रिक्वेस्ट)" का चयन करना होगा, फिर आप अपने बैंक विवरण सहित सभी मूल विवरण देख पाएंगे। फिर आपको ट्रांसफर सत्यापन करवाने केलिए पिछले या वर्तमान नियोक्ता को चुनना होगा, लेकिन हम सुझाव देंगे कि आप पिछले नियोक्ता का चयन करें, क्योंकि यह कम समय लेता है। फिर आपको अपना यू.ए.एन दर्ज करना होगा और "विवरण प्राप्त करें" पर क्लिक करना होगा। यहाँ आप अपने सभी पिछले पी.एफ खाते को देख पाएंगे, फिर सभी या उस खाते का चयन करें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं, और "गेट ओटीपी" पर क्लिक करें। फिर सही ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब इस आवेदन को उस नियोक्ता द्वारा अनुमोदित करना होगा, जिसे आपने पहले चुना था, दस से पंद्रह दिनों में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप इस ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। ऑफ़लाइन प्रक्रिया के लिए आपको फॉर्म तेरह भरना होगा। इसमें अपना नाम, पिता का नाम, पिछले नियोक्ता का नाम और पता, पी.एफ खाता संख्या, पिछली नौकरी से बाहर निकलने की तारीख और वर्तमान नौकरी में शामिल होने की तारीख को लिख कर, इसे अपने वर्तमान नियोक्ता को देना होगा फिर वे उसपर अपने विवरण भरकर उसे सत्यापित करेंगे। यदि आपके विवरण में कोई गलती है, तो फॉर्म के साथ एक सही सहायक दस्तावेज़ संलग्न करें और उसे पीएफ ऑफिस में जमा कर दें
Download | Get Embed Code

Dec. 14, 2020, 4:35 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   workplace entitlements  

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि राधा कृष्ण मंदिर के निकट गटर का पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण गली में गन्दा पानी का बहाव हो रहा है। इस कारण आने जाने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

दिल्ली एनसीआर के कापासेड़ा से नन्द किशोर,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली गुरुग्राम रोड में सरकार द्वारा जिस तरह से नगर निगम शौचालय का निर्माण करके उनके प्रयोग पर जोर देते नज़र आ रही है। वहीं दूसरी तरफ अधिकांश शौचालय की स्थिति सही नहीं है।

दिल्ली एनसीआर के कापासेड़ा से नन्द किशोर,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मौसम में आये बदलाव के कारण सब्ज़ियों के दामों में वृद्धि होने से लोगों की सिर दर्द शुरू हो गयी है। आये दिन आलू टमाटर ,प्याज के दामों में वृद्धि हो रही है।