राजधानी दिल्ली के गुरुग्राम से नंद किशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 13-12-20 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 06-12-20 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि राधा कृष्ण मंदिर के निकट गटर का पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण गली में गन्दा पानी का बहाव हो रहा है। इस कारण आने जाने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को आलाधिकारियों तक पहुंचाया गया। आलाधिकारियों ने पानी ओवरफ्लो की समस्या को संज्ञान लेकर गली में गन्दा पानी का बहाव को रोका गया और सफाई भी की गयी। समस्या का समाधान होने के बाद लोगों को आने जाने में दिक्क्त नहीं हो रही है।
