दिल्ली के बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि त्यौहार में फल विक्रेताओं के फल बहुत महंगे बिक रहे हैं
दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रशाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ई पोर्टल में तमाम प्रकार की खामियाँ मिल रहीं हैं। श्रमिकों का कहना है कि ई पोर्टल पर काम कराने को लेकर घंटों समय लग जाते हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लीक करें
पप्पू विश्वकर्मा ,आपलोग से आग्रह करता हूँ ,मैं बहुत असहाय हूँ ,मेरा न तो पेंशन बना है न तो घर से कोई सहायता मिलता है। संस्था द्वारा मेरा जीवन पालन पोषण हो रहा है। कृपया आपलोग कोई काम बताइये ताकि मैं 11 हज़ार,5 हज़ार ,6 हज़ार रुपया का काम कर सके और मेरा जीवा बड़ा पार होए और मेरा पेंशन के बारे में क्या होगा कृपया आपलोग हमे अपना मार्गदर्शन दिखलाइये । मैं गुड़गांव हरियाणा रेलवे स्टेशन गुड़गांव से बोल रहा हूँ। धन्यवाद
दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कोरोना काल में कई शिक्षण संस्थान बंद हो गए। ऐसे में संस्थानों का किराया जमा करना मुश्किल हो गया। भरण पोषण के लिये कई शिक्षक तो कंपनियों में काम करने लग गए। कोरोना काल ने शिक्षकों को बहुत कुछ सीखा दिया
दिल्ली के गुरुग्राम से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि खाद्य पदार्थ के दाम सातवें आसमान पर है। खाद्य तेल के दाम अधिक होने से बेरोज़गारी का मार झेल रहे लोग दुविधा में है। कम दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग परशान है। सरकार को बढ़ते दामों पर ध्यान देना चाहिए
दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव नज़दीक है। इसको लेकर सभी नेता काम पर है। टूटी गलियों,नालियों को बनाने ,साफ़ सफ़ाई का काम तेज़ी से हो रहा है। पांच साल बीतने के बाद जनता के नज़दीक कई नेता जुट रहे है
दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि लोटरी के नाम पर ठगी बहुत होते है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी जानकारी...
दिल्ली एनसीआर के गुड़गाँव से पप्पू विश्वकर्मा ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उनका विकलांग पेंशन नहीं बन पा रहा है। रोज़गार मिलना भी मुश्किल हो गया है
गुरुग्राम से नन्द किशोर साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं, खाँसा सब्ज़ी मण्डी में बारिश के कारण कीचड़ ही कीचड़ है. आवारा पशु भी सब्ज़ियों को नुक्सान पहुंचाते हैं. साफ़ सफाई का कोई इंतज़ाम नहीं है.
दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि लगातार हो रही बारिश से जगह जगह पानी भर गया है।इससे आवागमन प्रभावित हुई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
