विश्व विख्यात गांधीवादी विचारक एवं विश्व शांति निवानो पुरस्कार से सम्मानित पी.व्ही.राजगोपाल जी से एक खास मुलाकात

राजगोपाल पी.व्ही.को मिला जापान मे निवानो शांति पुरस्कार

पंचायत तीसरी नही पहली सरकार है - श्री सुनिल कुमार सचिव भारत सरकार

आज विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस है। हम सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि हमारे काम स्थलों में सुरक्षित और स्वस्थ रहना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें अपनी सुरक्षा के लिए उचित उपकरणों का उपयोग करना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए। आइए हम सब मिलकर इस संकल्प के साथ काम करें कि हम अपने काम स्थलों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखे

सावित्रीबाई फुले जंयती पर महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से वरिष्ठ महिला पत्रकार, लेखिका एवं प्रबोधन कार रज़िया सुल्ताना जी से एक खास मुलाकात

वर्ष 2022के बिदाई पर तर्कशील संस्था सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार पीकेएस गुर्वे ने कहां की मोबाइल वाणी पर संचालित अभियानों का सकारात्मक असर देखने को मिला है। साथ ही वर्ष 2022 में क्या खोया और क्या पाया विषय पर सारगर्भित बातें कही

गांव आजिविका और हम विषय पर बायोगैस संयंत्र पर विशेष बातचीत के तहत खादी ग्रामोद्योग से एस कुमार सिन्हा जी के साथ विशेष बातचीत

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ पराड़कर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कृषि विशेषज्ञ पराड़कर ने बताया की मौसम में बदलाव के वजह से किसान को नुकसान तो हो रहा है। लेकिन अगर किसान खेती को अपने फायदे के तोर पर देखे तो इससे किसान को जरूर फायदा होगा

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहरु युवा केंद्र संगठन से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित तुबा हया खान से विशेष बातचीत की जिसमे उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है।लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और रहती है। महिलाओं को पार्टिसिपेंट में खड़ा तो कर दिया जाता है, जिसमें चेहरा तो महिला का होता है लेकिन काम उसके पीछे पुरुष करते हैं। महिलाये कटपुतली की तरह काम करती है। इसके लिए दोनों वर्गों को समझने की जरुरत है कि खासकर पुरुष वर्ग को समझना होगा कि महिलाये इस पद के लिए सक्षम है। और महिलाओं में भी आत्मविश्वास हो कि वे हर एक मामले का निपटारा कर सकती है और इसके लिए जरुरी है कि उन्हें घर से पुरुषो का समर्थन मिलना जरुरी है। उनका यह भी कहना है कि भारत युवाओं का देश है और राजनीती में उनकी भागीदारी अहम् है और युवा चाहे तो वे देश को जिस ओर मोड़ना चाहेंगे उस ओर अप्रत्यक्ष रूप से मोड़ सकते है। युवा पर निर्भर करता है की वे किन मुद्दों के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनते है, दूसरी बात यह की भारत विवधताओं का देश यहाँ पर अलग संप्रदाय से जुड़े लोग रहते है। इसलिए अगर युवा प्रतिनिधि के रूप में चुन कर आते तो उन्हें इस बात का ख़ास ख्याल रखना होगा की कभी ऐसी नाजुक स्थिति आती है तो एक वर्ग का समर्थन करे और दूसरे की अवहेलना करे ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। सामाजिक पहलु को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पीकेएस गुर्वे ने दी छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पुर्ण कर छटवे वर्ष में पदार्पण करने के लिए शुभकामनाएं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।