धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंडबैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची प्रखंड के तियाशी भावन तोपचांची में आज २९ समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चो का एक दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन की गई जिसमे विद्यालय अध्यनरत लगभग ८० बच्चो ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पर्खंड प्रामुख सरिता देवी ने किया.इस प्रतियोगिता के दौरान अनेकों लोग उपस्थित थे इया दौरान प्रखंड कार्यकारी अधिकारी रिंकी ल्कुंरी ने कहा की इस कार्क्रम का मुख्या उद्देश्य है बच्चो को शिक्षा के मुख धरा से जड़ना.

धनबाद: गिरिधारी महतो ने धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि कल यानि 29 नवम्बर से तोपचांची चौबे डीह मेके मंदिर प्रांगन में सात दिवसीय भगवत गीता का आयोजन किया जा रहा है।

धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से गिरधारी महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि दिनांक 28 नवम्बर दिन बुधवार को तोपचांची में शिक्षा मित्रों की बैठक की गई जिसमे कहा गया कि पारा शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के साथ सरकार को सीधे तौर से सामंजस्य स्थापित करना चाहिए यह बात झारखण्ड प्रखंड शिक्षा संघ के जिला शिक्षा सचिव सुदर्शन सिंह ने कहा।इस बैठक में सुरेश सिंह चौधरी, परमिला देवी, रजक अंशारी समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची धनबाद के तोपचांची प्रखंड मोबाइल रेडियो को बताया कि अज 28 -11-2012 को तोपचांची धनबाद में कुर्मी विकास मोर्चा की ओर से एक बैठक की गई जिसमे कुर्मी जाति को आदिवासी सूचि में शामिल करने पर विचार विमर्स किया गया और साथ ही 17 दिसंबर को दिल्ली चलो पर विचार - विमर्श किया गया 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर के समक्ष कुर्मी विकास मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। यह बैठक शिवाजी कुमार महतो के अध्यक्षा में किया गया, इससे पहले बैठक की शुरुआत शहीद शक्ति नाथ महतो को श्रन्धांजलि देते हुए की गई। बैठक के संचलान द्वारिका प्रसाद महतो ने किया।

धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से गिरधारी महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में 27 नवम्बर को गेंद्नावादीह,रामाकुंदा,खारियों जैसे कई गांवों के किसान भाइयों ने केसीसी ऋण पत्र लेने के लिए तोपचांची प्रखंड मुख्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें केसीसी ऋण पत्र नही दिया गया. इस बारे में उनसे साफ यह कहा गया कि इस पर आवश्यक प्रक्रिया पूरा नही हुआ है। बैंक कर्मियों द्वारा नही दिए जाने पर लाभुकों ने बैंक कर्मियों पर केसीसी ऋण पत्र निर्गत नही करने के प्रति उदासीनता दिखाने का इल्जाम लगाया है और उपायुक्त धनबाद से इस पर कार्रवाई करने मांग की है।

धनबाद: त्रिपुरारी सिंह ने तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला के उपायुक्तों को यह निर्देश दिया गया है कि आंगनबाड़ी में जिन सेविकाओं का काम करते हुए 60 साल हो चूका है उनके स्थान पर नई सेविकाओं को भारती किया जाये। वे कहते है कि राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम कहा तक उचित है अगर सरकार ऐसा करती है तो उन सेविकाओं का क्या होगा जो लगातार 60 सालों तक अपनी सेवा दी हैं।

Transcript Unavailable.

धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र साहू बहार में एनआरएचएम के तहत प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रमुख सरिता देवी के अध्यक्षता में एक बैठक की गई. इस बैठक में एनआरएचएम के राज्य समन्वयक गुरजीत सिंह के द्वारा स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न तरह की जानकारी दी गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना. इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के प्रतिनिधिगन उपस्थित थे.इस दौरान बैजनाथ महतो ने एनआरएचएम के राज्य समन्वयक गुरजीत सिंह से बातचीत की जिसमे उन्होंने कहा कि एनआरएचएम मुख्यत:सामुदायीकरण के एक प्रमुख रणनीति है जिसके तहत समुदायों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी समस्याओं को चिन्हित कर उसके अनुसार योजना बनाने क्रियान्वयन करना और निगरानी के तहत अधिकारों को जोड़ा जाना मुख्य है. आज के इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य से सम्बंधित उनके दायित्व क्या है कौन -कौन से करक हैं जो स्वास्थ्य को प्रभावित करता है इसके लिए क्या क्या योजना है आदि की जानकारी दी गई .

धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड के तियाशी भवन में श्रम एवं नियोजन प्रशिक्षण विभाग धनबाद के द्वारा प्रखंड क्षेत्रीय सभी मुखियाओं एवं पंचायत समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई श्रम विभाग द्वारा एमपीएस नेशनल प्रोग्राम सिस्टम के अधिकारी लक्षमण कुमार शर्मा से बैजनाथ महतो ने बातचीत की जिसमे उन्होंने बताया कि एमपीएस नेशनल प्रोग्राम सिस्टम भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही एक योजना है. भारत सरकार इस योजना को खास करके मजदूरों के लिए किया है, जिसमे इनको पेंसन प्लान दिया जायेगा.इनका निबंधन होगा श्रम विभाग द्वारा और इनको एक हजार सालाना रूपए देना है जिसे वे एक-एक सौ करके दे सकतें हैं और एक हजार राज्य सरकार और एक हजार केंद्र सरकार द्वारा लाभ उठा सकते हैं, इसमें १८ से ५५ उम्र के लोगों का एमपीएस में खता खुलेगा. इसमें मजदूरों को और अन्य व्यावसायिक वर्ग को भी एक -एक हजार ही देना होगा.व्यावसायिक वर्ग अधिक से अधि १२ हजार तक दे सकते है यह एक बहुत ही अच्छा प्लान है भारत सरकार की ओर से इसका लाभ सभी लोगों को उठाना चाहिए.

Transcript Unavailable.