धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से गिरधारी महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि दिनांक 28 नवम्बर दिन बुधवार को तोपचांची में शिक्षा मित्रों की बैठक की गई जिसमे कहा गया कि पारा शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के साथ सरकार को सीधे तौर से सामंजस्य स्थापित करना चाहिए यह बात झारखण्ड प्रखंड शिक्षा संघ के जिला शिक्षा सचिव सुदर्शन सिंह ने कहा।इस बैठक में सुरेश सिंह चौधरी, परमिला देवी, रजक अंशारी समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।